MP: देर रात भोपाल के रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे CM मोहन यादव; राहगीरों को बांटे कंबल

MP CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने भोपाल के कलेक्टर को सभी रैन बसेरों में राम-रोटी की व्यवस्था करना का निर्देश दिया है।

MP DSD Signed MoU with Siemens Limited Under IGnITE Program
विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीती रात भोपाल के यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क में स्थित रैन बसेरा में पहुंचे। यहां उन्होंने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। साथ ही यहां रहने वाले लोगों का हालचाल पूछा और उनसे यहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। राहगीरों ने सीएम मोहन यादव को बताया कि यहां की सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं, बस यहां पर भोजन की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इस दौरान मौके पर ही सीएम मोहन यादव ने भोपाल के कलेक्टर को सभी रैन बसेरों में राम-रोटी की व्यवस्था करना का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी राहगीरों में कंबल बांटे।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव ने की दिव्यांग मदद

इस दौरान रैन बसेरा में आए दिव्यांग प्रताप मालवीय ने सीएम मोहन यादव को बताया कि वह हर 2 दिन में यहां आ जाते हैं। क्योंकि उनकी चार बेटियां हैं, रहने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। इसलिए वह इस रैन बसेरे में आ जाते हैं। इस पर सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर को प्रताप की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिया।

सीएम ने महिलाओं से पूछा हालचाल

शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण कर लौटते समय सीएम मोहन यादव ने प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने ही कुछ महिलाओं को बैठे देखा। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोका और महिलाओं के पास गए। यहां इन्होंने महिलाओं से यहां बैठने का कारण पूछा। जवाब में महिलाओं ने बताया कि वह यहां सब्जी बेचने आती हैं। इस पर सीएम मोहन यादव ने पूछा कि फिर रात कहां बिताओगी? महिलाओं ने बताया कि यहीं पर बिताएंगे। इस पर सीएम मोहन यादव ने सभी महिलाओं को कंबल दिए। साथ ही इन महिलाओं के रैन बसेरे की व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ