Madhya Pradesh: 5 वर्षीय मासूम को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़े माता-पिता, चोट लगी फिर भी नहीं मानी हार
Edited By Siddharth Sharma

तेंदुए का हमला
Edited By Siddharth Sharma

तेंदुए का हमला
भोपाल: माता-पिता के लिए अपने बच्चे की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरुरी होती है। अपने बच्चे के लिए वह किस हद तक जा सकते हैं इसका बेहतरीन उदाहरण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखनें को मिला है जहां पर अपने 5 साल के मासूम को बचाने के लिए माता- पिता खुंखार तेंदुए से भिड़ गए। इस भिड़ंत में दोनों को गंभीर चोटें आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार वह सफल हुए।
रात में घुसा तेंदुआ
जानकारी के अनुसार घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर गांव की है, जहां रात में गांव में तेदुंआ घुस गया था। तेंदुए ने घुसते से ही घर के बाहर खाट पर सो रहे 5 वर्षीय बच्चे पर जमकर हमला कर दिया। बच्चे पर हमला होते देख माता-पिता तुरंत तेंदुए की ओर भागे और उससे भिड़ गए। दोनों के बीच थोड़ी देर तक भिड़ंत होती रही कि अचानक गांव के अन्य लोग भी आ गए जिन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया।
इस मामले में दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं बच्चे को एक खरोच भी नहीं आई है।
बाघ से लड़ी थी मां, बच्चे की बचाई थी जान
बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश के ही उमरिया जिले से मां के जज्बे की एक खबर सामने आई थी। जिसमें मां अपने बच्चे को बचाने के लिए सीधे बाघ से भीड़ गई और बाघ ने उस पर पंजे से हमला भी किया फिर भी उसने हार नहीं मानी और अपने बच्चे को आखिरकार बचा लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: