दिल्ली में कल से दौड़ेगी हाइड्रोजन बसें, 10 रुपये में सफर, जानें टाइमिंग और रूट की पूरी डिटेल

Delhi Hydrogen Bus Service starts on 15 may:दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और स्वच्छ भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए कल से सड़कों पर दौड़ेंगी प्रदूषण मुक्त हाइड्रोजन बसें; मात्र 10 रुपये में होगा सफर, जानें टाइमिंग और रूट की पूरी डिटेल

Delhi Hydrogen Bus Service
विज्ञापन

Delhi Hydrogen Bus Service starts on 15 may: दिल्ली की सड़कों पर कल से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) शुक्रवार, 15 मई से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ‘शटल बस सेवा’ शुरू कर रहा है. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और स्वच्छ भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है.

किनके लिए होगी यह खास सेवा?

DMRC के अधिकारियों के मुताबिक, इस बस सेवा का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों से लेकर सेंट्रल विस्टा में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ प्रदान करना है. इससे न केवल सरकारी अधिकारियों को राहत मिलेगी, बल्कि आम जनता भी निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होगी.

विज्ञापन

किराया और भुगतान के विकल्प

यात्रियों की जेब का ख्याल रखते हुए इस सेवा का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 15 रुपये रखा गया है. यात्री किराए का भुगतान NCMC कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), UPI या नकद के जरिए आसानी से कर सकेंगे.

क्या होगा बसों का शेड्यूल और रूट?

यह बस सेवा सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) उपलब्ध रहेगी. सरकारी छुट्टियों के दिन यह सेवा बंद रहेगी. बस सेवा के सुबह का समय 8:30 AM से 12:30 PM तक रहेगा और दोपहर का समय 3:30 PM से 6:30 PM तक रहेगा. ये बसें हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी. इनका रूट कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थलों को कवर करेगा.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं दोनों बसें

इंडियन ऑयल (IOCL) द्वारा प्रदान की गई दोनों हाइड्रोजन बसें पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक हैं. 35 यात्रियों की क्षमता वाली इन बसों में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और GPS ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है. DMRC जहां इन बसों के संचालन और टिकटिंग की जिम्मेदारी संभालेगा, वहीं IOCL ईंधन और ड्राइवरों की व्यवस्था करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ