School Closed News: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Summer Vacation 2026 Dates: देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. जानिए आपके राज्य में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां.

Summer vacation 2026

गर्मियों की छुट्टियां कब से शुरू हैं. (Image: AI)

देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर बहुत ज्यादा दिखने लगा है, कहीं-कहीं पर पारा 40 डिग्री के भी पार पहुंच चुका है. ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने और आने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. बच्चों को राहत देने के लिए देशभर के स्कूलों व राज्य बोर्ड ने समर वेकेशन यानी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई प्रमुख राज्यों के बोर्ड ने स्कूल की छुट्टियों को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. कुछ राज्यों में छुट्टियां मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रही हैं, जबकि कई जगह जून तक स्कूल बंद रहेंगे. सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन भी जारी की गई हैं. ऐसे में छात्र और अभिभावक अब Summer Vacation 2026 की पूरी लिस्ट और छुट्टियों की तारीखें जानने के लिए उत्सुक हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में कब से शुरू हो रही हैं गर्मी की छुट्टी

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए गर्मी की छुट्टियां 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक रहेंगी. शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, ये छुट्टियां लगभग 51 दिनों की होंगी, लेकिन 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 11 मई से 23 मई 2026 तक रिमेडियल क्लासेस (विशेष कक्षाएं) आयोजित की जाएंगी.

राज्यकब शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां
तेलंगाना बोर्ड24 अप्रैल से 11 जून, 2026
केंद्रीय विद्यालय8 मई से 16 जून, 2026 (आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी क्षेत्र के लिए)
छत्तीसगढ़20 अप्रैल से 15 जून, 2026
दिल्ली11 मई से 30 जून, 2026
बिहार1 जून से 20 जून, 2026
ओडिशा27 अप्रैल, 2026 से शुरू
हरियाणा1 जून से 30 जून, 2026
उत्तर प्रदेश20 मई से 15 जून, 2026
पंजाबमई से जून 2026
मध्य प्रदेश1 मई से 15 जून, 2026
जम्मू और कश्मीरजून-जुलाई 2026
केरलजून 2026 से शुरू
राजस्थान17 मई से 20 जून, 2026
आंध्र प्रदेश24 अप्रैल से 11 जून, 2026
पश्चिम बंगाल11 मई, 2026 से शुरू

यूपी में गर्मियों की छुट्टियां कब से

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी Summer Vacation 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. राज्य में गर्मियों की छुट्टियां 20 मई 2026 से शुरू होंगी. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों को राहत मिल सके. यूपी बोर्ड के अनुसार स्कूल 15 जून 2026 से दोबारा खुलेंगे. छुट्टियों की तारीख और पूरा शेड्यूल राज्य बोर्ड द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों और आधिकारिक माध्यमों के जरिए जारी किया गया है. अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बोर्ड की आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

तेलंगाना में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?

तेलंगाना बोर्ड ने Summer Vacation 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 24 अप्रैल 2026 से शुरू होंगी. बोर्ड के अनुसार स्कूल 11 जून 2026 को दोबारा खुलेंगे. बढ़ती गर्मी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. बोर्ड ने यह भी साफ किया है छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा, तो नई अपडेट जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों और आधिकारिक नोटिस के जरिए जारी कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ