New Noida पर बड़ा अपडेट! DNGIR प्रोजेक्ट के लिए 37 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू, यहां देखें लिस्ट

New Noida के DNGIR प्रेजक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें राज्य की 37 गांवों में अधिग्रहण शुरू प्रक्रिया शुरू हो गई है. आइए जानते हैं कौन से हैं वह गांव.

DNGIR project

DNGIR प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट. (Image: AI)

New Noida को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. Noida Authority ने Dadri-Noida-Ghaziabad Investment Region (DNGIR) प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रोजेक्ट के तहत गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के कुल 37 गांवों को शामिल किया गया है. यह पूरा अधिग्रहण ‘कंसेंट बेस्ड’ यानी किसानों की सहमति के आधार पर किया जाएगा, जिससे विवाद कम हों और प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके. इसे 209.11 वर्ग किमी में बसाया जाएगा. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की मदद से राज्य व इन सभी क्षेत्रों में विकास तेजी हो सकेगा और रोजगार जैसे कई अवसर पैदा होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इन जिलों के गांव होंगे शामिल

पहले चरण में 24 गांव बुलंदशहर और 13 गांव गौतम बुद्ध नगर से लिए जाएंगे. इस योजना का उद्देश्य एक बड़ा औद्योगिक और निवेश क्षेत्र तैयार करना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा. अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में NCR के विकास का नया केंद्र बन सकता है.

बुलंदशहर के ये गांव शामिल

  • बिरोंडी फौलादपुर
  • बिरोंडी तेजपुर
  • चोला
  • डिमरी आदिलपुर
  • गोपालपुर
  • हृदयपुर
  • जोखाबाद
  • कैथरा
  • कनवरा
  • काड़ू
  • किशनुपर
  • लुहाकर
  • मुरादाबाद
  • नगलाबरोधा
  • नवादा
  • राजरमपुर
  • राजपुर खुद्र
  • सबदलपुर सलेमपुर कायस्थ
  • सनवाली
  • शाहपुर कालन
  • सेरपुर
  • सिकरा

गौतमबुद्ध नगर

  • आनंदपुर
  • बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती
  • बील अकबरपुर
  • छायसा
  • दया नगर
  • गिरिराजपुर
  • कोट
  • मिलक खंडेरा
  • नगला कामरू
  • नगला न्यानसुख
  • नेकरामपुर उर्फ विशनुपर
  • फूलपुर
  • सैंथली

प्रक्रिया तेज करने के लिए उठाए गए कदम

Noida Authority ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार से तीन तहसीलदारों की तैनाती की मांग की है. साथ ही, New Noida क्षेत्र में एक अस्थायी कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा, जिससे जमीन अधिग्रहण का काम सुचारू रूप से चल सके. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रक्रिया जून से शुरू हो सकती है. DNGIR क्षेत्र की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1.5 लाख से अधिक है, और इस प्रोजेक्ट से पूरे इलाके के विकास की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ