दिल्ली वाले सावधान! अब इस जगह पर गाड़ी खड़ी की तो कटेगा 25 हजार तक का चालान

Delhi Cantt Parking Fine: दिल्ली कैंट में अब गलत पार्किंग करना जेब पर भारी पड़ेगा. अवैध पार्किंग पर लगाम कसने के लिए कैंट बोर्ड की नई टोइंग नीति के तहत 25,000 रुपए तक का खर्च उठाना पड़ सकता है. जानें क्या हैं कैंट बोर्ड के नए नियम.

Delhi Cantt Parking Fine

Photo Credit: Gemini AI

Delhi Cantt Parking Fine : दिल्ली कैंट इलाके में अगर आप भी सड़क किनारे अपनी कार या बाइक पार्क करके घंटों के लिए भूल जाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. मनमानी पार्किंग करने वालों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर ट्रैफिक जाम बढ़ाने वालों पर कैंट बोर्ड ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद, आपकी एक छोटी सी गलती आपको हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान करा सकती है.
दिल्ली कैंट क्षेत्र के सदर बाजार, गोपीनाथ बाजार और शास्त्री बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में लंबे समय से अवैध पार्किंग एक बड़ी समस्या बनी हुई है. लोग घंटों तक अपना वाहन सड़क पर ही खड़ा छोड़ देते हैं, जिससे पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है और आम लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है.

विज्ञापन

पहली बार लागू हुई सख्त ‘टोइंग पॉलिसी’

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कैंट बोर्ड ने पहली बार एक विस्तृत ‘टोइंग पॉलिसी’ तैयार की है. इसके तहत, अब नियम तोड़कर नो-पार्किंग में खड़े किए गए वाहनों को क्रेन से तुरंत मौके से हटा लिया जाएगा. इसके बाद वाहन मालिकों से टोइंग चार्ज (वाहन हटाने का खर्च) के साथ-साथ कई तरह के भारी शुल्क वसूले जाएंगे.

विज्ञापन

एक दिन की देरी और हजारों का खर्चा

नियमों को इतना सख्त बनाया गया है कि जितने दिन गाड़ी सरकारी यार्ड में खड़ी रहेगी, उतना ही पैसा बढ़ता जाएगा. कार, जीप और वैन के लिए रोजाना 1500 रुपये तक का स्टोरेज चार्ज तय किया गया है. भारी वाहन (मल्टी एक्सल) के लिए यह राशि 6000 रुपये प्रतिदिन तक है. अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी छुड़ाने में 3-4 दिन की भी देरी करता है, तो टोइंग चार्ज और स्टोरेज चार्ज मिलाकर यह बिल 20 से 25 हजार रुपये तक आसानी से पहुंच सकता है.

मकसद: जाम मुक्त दिल्ली कैंट

बोर्ड अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि सड़कों को जाम से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है. अवैध पार्किंग की वजह से न केवल मुख्य सड़कें, बल्कि उनसे जुड़ी छोटी गलियां भी जाम की चपेट में रहती हैं. अब नई नीति के आने से बेतरतीब पार्किंग करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी, ताकि आम जनता को ट्रैफिक से राहत मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ