Mahesh Babu के रेस्टॉरेंट में पानी और डाइट कोक के दाम सुनकर चौंके लोग, सिर्फ 3 चीजों का आया लंबा चौड़ा बिल

Mahesh Babu Restaurant: महेश बाबू का हैदराबाद स्थित रेस्टॉरेंट AVN पैलेस हाइट्स सबसे चर्चित सेलेब्रिटी रेस्टॉरेंट्स में से एक है. हाल ही में एक फूड ब्लॉगर ने वीडियो शेयर कर सभी को रेस्टॉरेंट का मेनु दिखाया है. इसपर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

Mahesh Babu restaurant menu

यहां जानिए कितना महंगा है महेश बाबू का रेस्टॉरेंट.

Mahesh Babu Restaurant Hyderabad: बहुत से एक्टर्स सिर्फ एक्टिंग को ही अपनी कमाई का जरिया नहीं रखते हैं बल्कि अलग-अलग बिजनेस में इन्वेस्ट भी करते हैं और खुद का नया काम भी शुरू करते हैं. सबसे सफल बिजनेस में ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खानपान आते हैं. मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, विराट कोहली और शिल्पा शेट्टी जैसे सेलेब्स का भी अपना रेस्टॉरेंट हैं. इन्हीं सेलेब्रिटीज की गिनते में महेश बाबू (Mahesh Babu) भी आते हैं. महेश बाबू का हैदराबाद में एवीएन पैलेस हाइट्स रेस्टॉरेंट हैं. टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू इस रेस्टॉरेंट के को-ओनर हैं. हाल ही में हैदराबाद फूड ब्लॉगर ने इस रेस्टॉरेंट पर ब्लॉग बनाया है जिसमें उसने महेश बाबू के रेस्टॉरेंट में मिलने वाले खाने की कीमत बताई है. खासकर पानी और डाइट कोक के दाम सुनकर लोग दंग रह गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है महेश बाबू के रेस्टॉरेंट में पानी की कीमत

फूड ब्लॉगर ने महेश बाबू के रेस्टॉरेंट के एंबियंस और खाने के स्वाद की तो बात की, लेकिन उसका ध्यान खींचा फूड मेनु ने जिसमें पानी की बोतल 299 रुपए की थी और डाइट कोक जो आमतौर पर 30 से 40 रुपए में मिल जाती है रेस्टॉरेंट में 180 रुपए की दी जा रही थी. आखिर में ब्लॉगर ने बिल दिखाया तो उसमें चिकन टिक्का की कीमत 700 और मटन बिरयानी 600 रुपए की थी, यानी 3-4 चीजों का ही बिल 1853 रुपए तक आया.

यूजर्स ने दी अपनी राय

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ब्लॉगर के इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं. ज्यादातर यूजर्स इस बिल को दिखकर नाखुश थे और खाने के दाम ज्यादा बता रहे थे. एक यूजर ने लिखा, “रेस्टॉरेंट ओवरप्राइज्ड है, खाना भी उतना अच्छा नहीं है.” दूसरे यूजर ने तेलुगु में कमेंट किया कि “इतनी कीमत में तो में 2 किलो मटन लाकर घर पर ही बना लूंगा.” वहीं, एक यूजर ने प्रश्न किया कि “पानी की बोतल (Water Bottle) के ये लोग 299 रुपए कैसे ले सकते हैं, क्या यह संभव है.”

महेश बाबू के रेस्टॉरेंट का अनोखा नाम

विज्ञापन

महेश बाबू का रेस्टॉरेंट AVN Palace Heights साल 2023 में लॉन्च हुआ था. जल्द ही यह हैदराबाद के सबसे चर्चित रेस्टॉरेंट में से एक बन गया. AVN का मलब है एशियन नम्रता जोकि एशियन ग्रूप के साथ कोलेब्रेशन और महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोधकर के नाम का पहला अक्षर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ