खंडवा: मध्यप्रदेश में मंगलवार सुबह से ही सड़क हादसों की खबरे सामने आ रही है। इसी कड़ी में खंडवा जिले में शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल इंदौर से खंडवा आ रही बस धनगांव के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई वहीं 40 से भी ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई है और रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है।
इंदौर से खंडवा जा रही थी बस
दरअसल जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को एक बस इंदौर से लेकर खंडवा जा रही थी। इस बस में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बस जैसे ही धनगांव के पास पहुंची तो वह अचानक पुल पर अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी। बस के गिरने की आवाज़ सुनकर हर तरफ हड़कंप मच गया और आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर 10 एंबुलेंस की गई तैनात
इस भीषण हादसे के बाद हर तरफ लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। घायलों की संख्या को देखते हुए 10 एंबुलेंस बुलाई गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह एसपी विवेक सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines