राजधानी दिल्ली के करीब यमुनानगर में अपराध को कम करने और रोकने के लिए पुलिस द्वारा एक नया तरीका अपनाया गया है। दरअसल, यमुनानगर के एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने यमुनानगर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि वे ऐसे लोगों को पेट्रोल न दें, जिनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं है या फिर ड्राइवर का चेहरा ढका हुआ है। एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने बताया कि ऐसे लोग अक्सर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और बाद में भाग जाते हैं।
क्या बोले यमुनानगर एसपी?
यमुनानगर के एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने इस जानकारी गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि वे चेहरा ढके और बिना नंबर प्लेट वाले बाइक या कार ड्राइवरों को पेट्रोल न दें। क्योंकि ऐसे लोग अक्सर अपराध करने के बाद भाग जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपराध के बाद ऐसी गाड़ियों और अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती है क्योंकि सीसीटीवी में भी उनकी तस्वीरें नहीं आती हैं। इसकी वजह से उन्हें ट्रेस करना काफी मुश्किल हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, किया था प्रेमिका का कत्ल, पढ़ें शहडोल हत्याकांड की कहानी?
इन लोगों पर रखी जा रही खास नजर
सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि अगर ऐसे ड्राइवरों को पेट्रोल देना भी है तो पहले उनके चेहरे से कपड़ा हटवाएं, फिर उन्हें पेट्रोल दें। ताकि अपराध के बाद उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने आगे बताया कि यमुनानगर में अपराध पर अंकुश लगाने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नाकेबंदी कर गाड़ियों की जांच कर रही है। खास तौर पर बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी और चेहरा ढकने वाले ड्राइवर पर खास नजर रखी जा रही है।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines