Haryana Politics: हरियाणा की सियासत में 12 मार्च यानी आज उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। यह कदम तब उठाया गया, जब बीजेपी का जेजेपी के साथ गठबंधन टूट गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोहर लाल फिर से सीएम बनेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मुख्यमंत्री बनना ही था, तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया… आइए जानते हैं इसकी वजह…
1- जेजेपी के साथ गठबंधन टूटना
मनोहर लाल मंत्रिमंडल में जेजेपी के भी विधायक शामिल थे। इसलिए गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। इससे अब जेजेपी नई सरकार में शामिल नहीं होगी। ऐसी संभावना है कि कुछ निर्दलीय विधायक भी बीजेपी की नई सरकार में मंत्री बन सकते हैं।
2- क्रॉस वोटिंग का डर
अगर मनोहर लाल कैबिनेट ने इस्तीफा नहीं दिया होता था तो सरकार अल्पमत में आ जाती है और उसे विधानसभा में विश्वास मत साबित करना पड़ता। ऐसे में क्रॉस वोटिंग का भी डर था। बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले यह खतरा मोल नहीं लेना चाहती थी। इसलिए मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया।
3- कांग्रेस कर सकती थी ‘खेला’
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है। कांग्रेस के पास 30, जेजेपी के पास 10 और 6 निर्दलीय विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस ‘खेला’ कर सकती थी। इस संभावित खतरे को टालने के लिए बीजेपी ने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें: फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मनोहर लाल, शाम 5 बजे ले सकते हैं शपथ; जानें अब कैसे बनेगी नई सरकार?
अब सरकार का गठन कैसे होगा?
बता दें कि बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। उसे 6 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में उसके पास 47 विधायकों का समर्थन हो जाएगा, जोकि जरूरी 46 विधायकों से एक ज्यादा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि जेजेपी के भी कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।
निर्दलीय विधायक कंवर पाल बोले- सीएम साहब ही सीएम बनेंगे
निर्दलीय विधायक कंवरपाल गुर्जर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ही सीएम बनेंगे। गुर्जन ने कहा कि सीएम साहब ही सीएम बनेंगे।
‘तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मनोहर लाल’
बीजेपी विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने भी कहा कि मुझे लगता है कि जब आज शपथ समारोह होगा, तो मनोहर लाल खट्टर फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक अगर हमसे पूछेंगे तो हमारा समर्थन मनोहर लाल के साथ है। वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में BJP ने JJP के साथ गठबंधन क्यों तोड़ा? कांग्रेस ने बताई वजह
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines