haryana cm manohar lal resigns

फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मनोहर लाल, शाम 5 बजे ले सकते हैं शपथ; जानें अब कैसे बनेगी नई सरकार?

Haryana CM Manohar Lal Resigns: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्य में जेजेपी और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है।

Haryana Politics CM Manohar Lal Khattar Resigns: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट समेत अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। यह कदम जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटने के बाद उठाया गया। बताया यह भी जा रहा है कि खट्टर करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। उनसे बातचीत के लिए तरुण चुघ और अर्जुन मुंडा चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटा

दरअसल, हरियाणा में  बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 12 बजे विधायकों की इमरजेंसी बैठक बुलाई थी। बताया जाता है कि  7  निर्दलीय विधायकों  ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का दावा है कि मनोहर लाल फिर सीएम पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा बीजेपी प्रभारी पहुंचे चंडीगढ़

बीजेपी-जजपा के रिश्तों में आई खटास के बीच हरियाणा के प्रभारी बिप्लव देव चंडीगढ़ पहुंच गए।  वहीं, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भी अपने विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। दूसरी तरफ, बीजेपी को दोबारा सरकार गठन के लिए निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हरियाणा में सरकार गठन का क्या है पूरा गणित?

बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों में से 41 सीटें बीजेपी के पास हैं। वहीं, जेजेपी के पास 10, कांग्रेस के पास 30, इंडियन नेशनल लोकदल के पास 10 और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक विधायक हैं। इसके अलावा, 6 निर्दलीय विधायक हैं। सरकार गठन के लिए 46 विधायकों के जरूरत है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बीजेपी आसानी से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। बताया जाता है कि सरकार गठन के लिए जेजेपी के पांच विधायक भी बीजेपी के संपर्क में हैं। इनमें एक केबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ