राजस्थान के झुंझुनू में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत; बना रहे थे सड़क
Deaths of laborers in Jhunjhunu: हादसे में 3 मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मजदूरों की मौत की खबर से गांव और उनके परिवार में मातम छाया हुआ है.
मजदूरों की मौत की खबर से गांव और उनके परिवार में मातम छाया हुआ है. (Photo: AI)
राजस्थान के झुंझुन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां सड़क निर्माण कार्य में जुटे 8 मजदूरों की उस समय मौत हो गई जब रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. झटका इतना तेज था कि मजदूरों के शरीर झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस हादसे में 3 मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मजदूरों की मौत की खबर से गांव और उनके परिवार में मातम छाया हुआ है.
विज्ञापन
News Alert! Eight labourers die after coming into contact with electric current in Rajasthan's Jhunjhunu district: Police. pic.twitter.com/L6tiKjeqFd
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का कार्य छापोली गांव से कदम कुंड की तरफ से किया जा रहा था. इस काम में तेजी लाने के लिए रोड़ी मिलाने वाली मशीन भी लाई गई थी. जब मजदूर सड़क निर्माण में जुटे थे, तभी मशीन 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आ गई और उसके आस-पास खड़े मजदूरों को भी बिजली का जोरदार झटका लगा. हाईटेंशन लाइन से करंट जमीन पर उतर गया, देखते ही देखते कई मजदूरों के शरीर से धुआं उठने लगा और वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े. करंट के तेज झटके और झुलसने के कई मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Saddened by the loss of lives due to a mishap in Jhunjhunu, Rajasthan. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured…
PM मोदी और CM भजनलाल ने जताया दुख, घटना की जांच के आदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है. सीएम भजनलाल ने सबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. उदयपुर वाटी के थानाधिकारी रामपाल ने बताया, ‘छापोली गांव में सोमवार सुबह सड़क बनाने काम चल रहा था. इस दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई. उसमें करंट फैल गया और काम कर रहे मजूदर करंट की चपेट में आ गए. आठ मजदूरों की मौत होने की जानकारी दी गई है.’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण मिलकर वनक्षेत्र से गुजने वाली एक सड़क को पक्का करवा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हो गया. सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. मुख्यमंत्री शर्मा ने हादसे पर शोक जताया और घटना की जांच के आदेश दिए. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है.’
उन्होंने कहा, ‘संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें.’