Deepender Singh Hooda JJP BJP alliance haryana

हरियाणा में BJP ने JJP के साथ गठबंधन क्यों तोड़ा? कांग्रेस ने बताई वजह

Haryana Politics BJP JJP Alliance: हरियाणा में बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया, जिसके बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि जेजेपी और बीजेपी में पहले ही समझौता तोड़ने को लेकर अघोषित समझौता हो गया था।

Haryana Politics BJP JJP Alliance: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने 12 मार्च को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ बीजेपी का जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन भी टूट गया। अब इस पर कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

प्लानिंग के तहत बीजेपी ने जेजेपी के साथ तोड़ा गठबंधन

दीपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने जेजेपी के साथ प्लानिंग के तहत गठबंधन तोड़ा है। यह पहले से तय था। जेजेपी और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। बीजेपी और जेजेपी में पहले ही समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया था। हुड्डा ने इस दौरान तीन महीने पहले 23 दिसंबर का अपना एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया।

विज्ञापन

‘जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा में जो कुछ हो रहा है, वह इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने बदलाव लाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता राज्य की मौजूदा सरकार से परेशान थी। हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन

हरियाणा में कैसे नई सरकार का होगा गठन?

बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 41 सीटों पर बीजेपी तो 30 पर कांग्रेस काबिज हैं। वहीं, जेजेपी को 10 और इनेलो को एक सीट मिली है। इसके साथ ही, 6 निर्दलीय विधायक हैं। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है, जो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से आसानी से पूरा होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की चंडीगढ़ में चल रही बैठक

बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बीजेपी विधायकों के साथ चंडीगढ़ में बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री का आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। चर्चा यह भी है कि मनोहर लाल करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस बीच बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मनोहर लाल फिर से सीएम बन सकते हैं।

विज्ञापन

‘चौथी बार भी सीएम के रूप में शपथ लेंगे मनोहर लाल’

बीजेपी विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आज शपथ समारोह होगा, तो मनोहर लाल खट्टर फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता कि यह गठबंधन क्यों टूटा। ये पार्टी आलाकमान का फैसला है।  पर्यवेक्षक आ रहे हैं और अगर वे हमसे पूछेंगे तो हमारा समर्थन मनोहर लाल खट्टर के साथ है। वह तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे और फिर बाद में विधानसभा चुनाव के बाद चौथी बार शपथ लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ