आंखें 'खून' जैसी लाल थीं, कदम लड़खड़ा रहे थे; महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे के आरोपी को लेकर बड़े खुलासे

Haryana School Bus Accident Update: महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के आरोपी ड्राइवर को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसके गांव के लोगों ने भी उसके बारे में कई जानकारियां दी। हादसे वाले दिन उसने एक बाइक वाले को भी टक्कर मार दी थी।

Haryana Mahendragarh School Bus Accident Investigation

Haryana Mahendragarh School Bus Accident Investigation

विज्ञापन

Haryana School Bus Accident Investigation Update: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे के गांव उन्हानी में हुए स्कूल बस हादसे की जांच में आरोपी ड्राइवर धर्मेंद्र को लेकर खुलासे हुए हैं। गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने भी पुलिस को दिए बयानों में धर्मेंद्र के बारे में कुछ जानकारियां दी। कनीना के DSP मोहिंदर सिंह ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर से CCTV फुटेज मिली है।

इस फुटेज में धर्मेंद्र अपने 2 दोस्तों के साथ सुबह 8.30 बजे के आस-पास बस में चढ़ता नजर आया। वहीं जांच करने पर पता चला है कि हादसे वाले दिन धर्मेंद्र सुबह से ही शराब पी रहा था। उसने सेहलंग गांव में ही शराब पीना शुरू कर दिया था, जहां वह रहता है। वह तब तक शराब पीता रहा, जब तक खीरी नहीं पहुंच गया। खीरी स्कूल बस का पहला स्टॉपेज था। दावे को साबित करने के लिए CCTV फुटेज है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बाइक वाले को भी मारी थी टक्कर

DSP मोहिंदर सिंह ने बताया कि सेहलंग के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र और उसके दोस्तों को बस में चढ़ते हुए देखा था। इसके बाद जब धर्मेंद्र गांव से स्टूडेंट्स को लेकर निकला तो खीरी गांव में उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने उसे रोका और बस की चाबियां छीन लीं। उस समय धर्मेंद्र की आंखें नशे में चूर थीं। खून की तरह काफी लाल थीं और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

विज्ञापन

लड़खड़ा रहा था तो ग्रामीणों ने स्कूल प्रिंसिपल को फोन किया। बाइक वाले ने भी कहा कि उसे लेट हो रहा है, नौकरी चली जाएगी, लेकिन धर्मेंद्र अड़ा रहा। प्रिंसिपल के कहने और काफी मिन्नतें करने के बाद उसने चाबियां लौटाईं। इसके बाद वह गाली गलौज करते हुए बस लेकर चला गया। इसके बाद पता चला कि गांव उन्हानी में बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 6 बच्चे मारे गए और 15 से ज्यादा घायल हुए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हादसे के 6 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

DSP के अनुसार, पुलिस ने धर्मेंद्र के 3 दोस्तों के नाम भी FIR में जोड़ लिए हैं। उनके खिलाफ IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 336 (जल्दबाजी में काम करना, जिससे मानव जीवन को खतरे में डालना), 337 (लापरवाही से चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाकर मानव जीवन को खतरे में डालना), 109 (उकसाना) और 120बी (आपराधिक साजिश में भाग लेना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामले में अब अब 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। हर्ष और संदीप को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। भूदेव को रविवार को उठाया गया। शनिवार और रविवार को पकड़े गए तीनों के अलावा, धर्मेंद्र और स्कूल के प्रिंसिपल व सचिव को हादसे वाले दिन पकड़ा गया था। स्कूल के मालिक भाजपा पदाधिकारी राजेश लोढ़ा और उनका बेटा सुभाष भाग रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ