15000 फीट ऊंचाई, आग का गोला बना जहाज, जमीन से टकराकर टुकड़े-टुकड़े हुआ, जिंदा जल गए 129 लोग

Today History in Hindi: आज की तारीख और इतिहास से दुनिया को वो भयावह हादसा जुड़ा है, जिसमें 129 लोग जिंदा जलकर मर गए थे। बोइंग प्लेन जमीन से टकराकर आग का गोला बन गया था और टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया था। पढ़ें उस हादसे की खौफनाक कहानी…

China Boeing 767 Plane Crash Memoir

China Boeing 767 Plane Crash Memoir

China Boeing 767 Plane Crash Memoir: 16 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब 300 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जहाज उड़ रहा था, अचानक जहाज स्पीड से नीचे की तरफ आया। पहले पेड़ से और फिर जमीन से टकराकर उछला, जोरदार धमाका हुआ, भीषण आग लगी और जहाज हवा में ही टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया। इतना जोरदार धमाका हुआ कि आस-पास रहने वाले लोग हिल गए। लोग दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन प्लेन में लगी भीषण आग में जिंदा जलकर करीब 129 लोग मर गए थे।

विज्ञापन

लाशें ग्रामीणों ने इधर उधर बिखरी देखीं। जिन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी हालत भी काफी खराब थी। वे अपने अंग खो चुके थे। आज से 22 साल पहले 15 अप्रैल 2022 को हुए हादसे की यादें आज भी उनके जेहन में ताजा हैं। वहीं साल 2005 में पेश की गई जांच रिपोर्ट में पायलट और बुसान के गिम्हे एयरपोर्ट के ATC अधिकारियों को गलत ठहराया गया। साउथ कोरिया के इतिहास का सबसे घातक हादसा माना गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा और कितने पैसेंजर्स थे?

एयर चाइना एयरलाइंस ने बोइंग 676 प्लेन ने 15 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 8 बजे चीन के बीजिंग एयरपोर्ट से बुसान के गिम्हे एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। करीब 2 घंटे बाद अचानक बारिश होने लगी और गिम्हे पहुंचते-पहुंचते घनी धुंध छा गई। जहाज को रनवे 36 पर लैंड करना था, लेकिन धुंध के कारण रनवे नजर नहीं आया। पायलट ने जहाज का रूख मोड़ा तो टेक्निकल प्रॉब्लम और दबाव के कारण जहाज के इंजन में आग लग गई।

आग की ऊंची-ऊंची और विकाराल लपटें उठने लगीं। इस बीच करीब 300 मील की रफ्तार से जहाज तेजी से नीचे आया। उसका दायां विंग पेड़ से टकराया, जहां का आगे का हिस्सा जमीन से टकराकर टुकड़ों में बंट गया। दोनों विंग, इंजन सब कुछ अलग-अलग होकर बिखर गए थे। हादसे में कैप्टन समेत 37 लोग बचे थे, जो जान बचाने को चिल्ला रहे थे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि जहाज को दोनों विंग पिघल गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे में बचे लोगों ने सुनाई आपबीती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट में कुल 166 लोग सवार थे, जिसमें से 11 क्रू मेंबर्स थे और 155 पैसेंजर्स थे। इनमें 3 से 9 साल की उम्र के 5 बच्चे भी थे। 166 में से कुल 129 लोग मारे गए थे और 37 जिंदा बचे थे। 155 यात्रियों में से 135 दक्षिण कोरिया से, 19 चीन से थे और एक उज्बेकिस्तान का पैसेंजर था। सभी 11 क्रू मेंबर्स चीन के थे, लेकिन हादसे में जिंदा बचे लोगों ने मीडिया कर्मियों को जो आपबीती सुनाई, उससे उनका दिल दहल गया था।

पैसेंजर्स ने बताया कि जब जहाज तेजी से मुंह के बल जमीन से टकराया तो जोरदार झटका लगा। सीट बेल्ट टूटने से सभी इधर उधर एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। कुछ पैसेंजर बेहोश हो गए थे। आग के कारण सांस घुटने लगी थी। लोग सामान के नीचे कुचले गए। एक शख्स ने किसी तरह दरवाजा खोला और घायल लोग रेंगते हुए जहाज से नीचे उतरे और जान बचाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ