Haryana Politics CM Manohar Lal Khattar Resigns: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट समेत अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। यह कदम जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटने के बाद उठाया गया। बताया यह भी जा रहा है कि खट्टर करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। उनसे बातचीत के लिए तरुण चुघ और अर्जुन मुंडा चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।
बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटा
दरअसल, हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 12 बजे विधायकों की इमरजेंसी बैठक बुलाई थी। बताया जाता है कि 7 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का दावा है कि मनोहर लाल फिर सीएम पद की शपथ लेंगे।
हरियाणा बीजेपी प्रभारी पहुंचे चंडीगढ़
बीजेपी-जजपा के रिश्तों में आई खटास के बीच हरियाणा के प्रभारी बिप्लव देव चंडीगढ़ पहुंच गए। वहीं, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भी अपने विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। दूसरी तरफ, बीजेपी को दोबारा सरकार गठन के लिए निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन रहेगा? जजपा को 2 लोकसभा सीटें मिलेंगी, जानें क्या कहते समीकरण
हरियाणा में सरकार गठन का क्या है पूरा गणित?
बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों में से 41 सीटें बीजेपी के पास हैं। वहीं, जेजेपी के पास 10, कांग्रेस के पास 30, इंडियन नेशनल लोकदल के पास 10 और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक विधायक हैं। इसके अलावा, 6 निर्दलीय विधायक हैं। सरकार गठन के लिए 46 विधायकों के जरूरत है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बीजेपी आसानी से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। बताया जाता है कि सरकार गठन के लिए जेजेपी के पांच विधायक भी बीजेपी के संपर्क में हैं। इनमें एक केबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: क्या इलेक्शन लड़ सकते हैं चुनाव आयुक्त? जानें Arun Goyal को कहां से लोकसभा टिकट मिलने की अटकलें
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
16 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines