दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और खूबसूरत डेकोरेशन है. इस खास मौके पर हर कोई अपने घर को अलग तरीके से सजाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग घर को डेकोरेट करने के लिए लाइट्स, फूल या कपड़े का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए अगर आप कुछ नया ट्राई करने की सोच रहे हैं तो पौधे लगाना बेस्ट हो सकता है. खास बात यह है कि पौधों से घर को न सिर्फ फ्रेश और खूबसूरत लुक मिलता है, बल्कि ये आपके डेकोरेशन को भी खास बना देते हैं. मार्केट में कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें आप घर के अलग-अलग कोनों, बालकनी, एंट्रेंस और लिविंग रूम में आसानी से रख सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत पौधों के बारे में, जिनसे इस दिवाली आप अपने घर की रौनक बढ़ा सकते हैं.
होम डेकोरेशन प्लांट्स | Home Decoration Plant For Diwali
मनी प्लांट लगाएं
मनी प्लांट को डेकोरेशन का हिस्सा बनाया जा सकता है, क्योंकि इसकी हरी-भरी पत्तियां घर के कोने के सुंदर लुक दे सकती है. पौधे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए गमले की जगह शीशे की बोतल, डिजाइनर पॉट या हैंगिंग प्लांटर का इस्तेमाल करें. इस पौधे को फिर आप लिविंग रूम और बालकनी में रख सकते हैं. बेल को दीवार या शेल्फ के आसपास सजाया जा सकता है. बाकी दिवाली के मौके पर इसे गोल्डन या ब्रास फिनिश वाले पॉट में रखकर सजावट को और खास बना सकते हैं.
पीस लिली से मिलेगा एलिगेंट लुक
दिवाली के डेकोरेशन में पीस लिली का पौधा भी शामिल किया जा सकता है. इसकी गहरे हरे पत्तियां और सफेद फूल घर को बेहद खूबसूरत लुक देते हैं. इसे लिविंग रूम, एंट्रेंस या किसी खाली कोने में रखा जा सकता है. सफेद रंग के डेकोरेट पॉट में पीस लिली रखने से घर की सजावट में एलिगेंस नजर आएगा. ध्यान रखें कि यह पौधा पालतू जानवरों के लिए जहरीला हो सकता है और अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो उसे दूर रखें.
जेड प्लांट से बढ़ाएं खूबसूरती
जेड प्लांट अपनी मोटी और हरी पत्तियों के लिए जाना जाता है. इसका छोटा और कॉम्पैक्ट शेप इसे टेबल डेकोरेशन के लिए अच्छा है. आप इसे सेंटर टेबल, साइड टेबल या खिड़की के पास रख सकते हैं और दिवाली पर इसे खूबसूरत सिरेमिक या मिट्टी के पॉट में लगाकर सजाएं. इस पौधे को लगाने के बाद आपको ज्यादा देखभाल करने की जरूरत भी नहीं होगी.
एरेका पाम से घर को दें ट्रॉपिकल टच
अगर आपके घर में कोई बड़ा खाली कोना है तो वहां एरेका पाम रखकर खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर तैयार कर सकते हैं. इसकी लंबी और घनी पत्तियां घर को नेचुरल और फ्रेश लुक देती हैं. इसे लिविंग रूम या बालकनी में डेकोरेट किया जा सकता है. दिवाली के मौके पर गमले के आसपास छोटी लाइट्स लगाकर डेकोरेशन को और सुंदर बनाया जा सकता है.
स्नेक प्लांट से सजाएं एंट्रेंस
स्नेक प्लांट अपने नुकीले पत्तों के लिए जाना जाता है. इसे आप घर के एंट्रेंस, कॉरिडोर और लिविंग रूम के कोनों में लगाया जा सकता है. स्नैक प्लांट कम रोशनी या जगह में आसानी से बढ़ जाता है. इसलिए आप घर के बाहर या फिर अंदर पौधे को लगा सकते हैं. बाकी दिवाली के मौके पर इसे डिजाइनर पॉट में लगाकर घर के गेट के पास रख सकते हैं.
इस दिवाली अपनाएं नेचुरल डेकोरेशन
घर को डेकोरेट करने के लिए हर बार फूलों और प्लास्टिक डेकोरेशन का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. आप खूबसूरत इंडोर और डेकोरेटिव पौधों की मदद से अपने घर को फ्रेश, एलिगेंट और नेचुरल लुक दे सकते हैं. सही पौधों और खूबसूरत गमलों का सेलेक्शन अपने रूम के रंग और घर के लुक के हिसाब से किया जा सकता है.