IND A vs NZ A: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट, सिराज ने भी मचाया तहलका

Mukesh Kumar and Mohammed Siraj: न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया A के लिए मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 5 विकेट हॉल लिया. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी अपनी घातक गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता.

mukesh kumar 5 wicket haul

मुकेश कुमार ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की (Image: ANI)

Mukesh Kumar and Mohammed Siraj: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं. भारत के कई स्टार खिलाड़ी A टीम की ओर से खेलते हुए लय में आने की कोशिश कर रहे हैं. अब न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं मोहम्मद सिराज ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. सिराज भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, वहीं मुकेश ने भी अपनी दावेदारी ठोक दी है.

विज्ञापन

मुकेश कुमार ने 5 विकेट हॉल हासिल किया

भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से तबाही मचाई. उन्होंने 29 ओवरों में मात्र 87 रन देकर 5 विकेट झटके. अपने स्पेल में मुकेश ने 9 मेडेन ओवर फेंके. उन्होंने घातक नजर आ रहे क्रिस्टियन क्लर्क, फ्रेजर शीट, मिचेल हे का विकेट भी झटका. साफ तौर पर मुकेश को न्यूजीलैंड की परिस्थितियां पसंद आ रही हैं.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने भी मचाया तहलका

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 35 ओवर फेंके और 118 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके. उनकी इकॉनमी 3.37 की रही और उन्होंने 8 मेडेन ओवर फेंके. सिराज भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं और उनका टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं.

ये भी पढ़ें:- 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK, IPL ऑक्शन से पहले आया चौंकाने वाला अपडेट

विज्ञापन

मुकेश कुमार की हो सकती है भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री

प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I मैच में चोट लगी थी. इसके बाद से वह बाहर चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह अभ्यास मैच के जरिए कमबैक करेंगे. हालांकि, वनडे की तरह प्रसिद्ध कृष्णा अगर टेस्ट सीरीज से पहले भी अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने में असफल रहे, तो उनकी जगह मुकेश कुमार को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. मुकेश की फॉर्म टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

मुकेश कुमार ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से मुकेश कुल 3 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 7 विकेट झटके हैं. उन्हें टेस्ट में पर्याप्त मौके नहीं दिए गए हैं लेकिन अगर कहीं टीम में जगह खाली होती है, तो मुकेश की सीधे एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ