Corporate Diwali Gifts: बॉस या ऑफिस के कुलीग्स को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 कॉर्पोरेट दिवाली गिफ्ट्स, बजट में खरीद सकेंगे आप
Best Diwali Gifts: दिवाली पर अपने बॉस, क्लाइंट्स या ऑफिस के कुलीग्स को गिफ्ट में क्या दें यही सोच रहे हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया. ये गिफ्ट ऑप्शंस किफायती हैं लेकिन देखने में लग्जुरियस लगते हैं. यहां देखिए कॉर्पोरेट दिवाली गिफ्ट्स की लिस्ट.

Corporate Diwali Gift Ideas: दीपावली ऐसा त्योहार है जिसमें ऑफिस में भी खूब हलचल रहती है. इस त्योहार में ना सिर्फ घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देने की टेंशन रहती है बल्कि ऑफिस में भी गिफ्ट्स का आदान प्रदान किया जाता है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट ऑप्शंस दिए जा रहे हैं जो कॉर्पोरेट के लिए परफेक्ट रहेंगे. अपने बॉस को, क्लाइंट्स को, कुलीग्स को, एम्पलॉइज को या फिर ऑफिस के दोस्तों को आप ये गिफ्ट्स दे सकते हैं. यहां देखिए कौन से कॉर्पोरेट गिफ्ट्स परफेक्ट रहेंगे.
डेकोरेटिव आइटम्स
2 / 8दिवाली पर डेकोरेटिव आइटम्स गिफ्ट्स में दिए जा सकते हैं. आप सुंदर फ्लावर वास से लेकर कोई गोल्डन या सिल्वर डेकोरेटिव पीस खरीद सकते हैं. सजावट वाले चेस बोर्ड या कांच का कोई सुंदर पीस भी उपहार में भी दिया जा सकता है. (Image Credits - Pexels)
क्रोकरी भी दे सकते हैं
3 / 8कांच के क्रोकरी आइटम्स भी गिफ्ट में दिए जा सकते हैं. आप क्रोकरी में कप और केतली, प्लेट्स या ग्लासेस का सेट भी गिफ्ट में दे सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
मंदिर वाला कोई गिफ्ट
4 / 8मंदिर में रखने वाली बहुत सी चीजें अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकती हैं. भगवान की मूर्ति के अलावा सुंदर सा शंख, पीतल की घंटी या पीतल का दीया गिफ्ट में दिया जा सकता है. (Image Credits - Pexels)
डेस्क पर रखने वाला गिफ्ट
5 / 8कॉर्पोरेट में किसी को गिफ्ट देना है तो डेस्क पर रखने वाला कोई गिफ्ट दिया जा सकता है. डेस्क पर रखने वाले डेकोरेटिव पीस सुंदर भी लगते हैं और काम भी आते हैं. (Image Credits - Pexels)
कुछ खाने का दे सकते हैं
6 / 8मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स के अलावा आप चॉक्लेट्स, इम्पोर्टेड कॉफी, ऑर्गेनिक शहद, कुकीज, हेल्दी स्नैक्स या कोई DIY फूड किट भी गिफ्ट में दे सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
गैजेट में कुछ अलग
7 / 8इयरफोन या हेडफोन सबके पास होते हैं, ऐसे में आप कुछ अलग गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे एयर फ्रेशनर, ह्यूमिडिफायर या फिर फ्रेग्रेंस डिफ्यूजर. स्मार्ट वॉच या ब्लूटूथ स्पीकर भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं. (Image Credits - Pexels)
गिफ्ट कार्ड्स या गिफ्ट वाउचर
8 / 8आप गिफ्ट नहीं चुन पा रहे हैं या आपको लगता है कि व्यक्ति खुद से अपने लिए बेहतर गिफ्ट ले सकता है तो आप उसे गिफ्ट कार्ड्स या गिफ्ट वाउचर गिफ्ट कर सकते हैं. अलग-अलग वेबसाइट्स के गिफ्ट कार्ड्स आसानी से मिल जाते हैं. (Image Credits - Pexels) यह भी पढे़ं- धनतेरस पर अपने घर की लक्ष्मी के लिए खरीद सकते हैं ये 5 चीजें, गिफ्ट में देने के लिए भी हैं बेस्ट