Video: 24 नवंबर से पहले कर लें गंगाजल वाला ये खास उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Kartik Maas Upay: घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए आपको कार्तिक माह में गंगाजल से जुड़े हुए उपाय करने चाहिए. इन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

GANGAJAL.jpg

Kartik Maas 2026 Upay: कार्तिक माह चल रहा है. कार्तिक माह का समापन 24 नवंबर को होगा. ऐसे में आप कार्तिक महीने के खत्म होने से पहले गंगाजल से जुड़े हुए उपायों को कर सकते हैं. आप इस उपाय को करके दुर्भाग्य को दूर कर सुख-सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं. आप लोग कार्तिक महीने में 24 नवंबर से पहले इस उपाय को कर सकते हैं. गंगाजल छिड़कने के उपाय को रोजाना करना भी बेहद लाभकारी होता है.

विज्ञापन

गंगाजल में हल्दी मिलाकर करें छिड़काव

कार्तिक महीने में आप गंगाजल में हल्दी मिलाकर इसका छिड़काव घर में कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको लाभ होगा. आप घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करें. श्री यंत्र की स्थापना करें. आप दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर पूजा के बाद मुख्य द्वार पर छिड़काव करें. इस उपाय से वास्तु दोष दूर होगा. इसके साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा. आप कार्तिक माह में इस उपाय को कई बार कर सकते हैं.

विज्ञापन

आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के उपाय

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कार्तिक माह में एक शीशी में गंगाजल भरकर उसमें सफेद गुंजा के बीज डालकर हर रोज श्री सूक्तम का पाठ करें. कारोबार में तेजी के लिए कार्तिक माह में गंगाजल को हाथ में लेकर 21 बार कम से कम गायत्री मंत्र का जाप करें. आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ