सोने की चेन और इयररिंग पड़ गए हैं फीके? घर पर इन आसान तरीकों से लौटाएं गहनों की चमक
क्या आपके भी सोने के गहने रखे-रखे या रोजाना इस्तेमाल होने के कारण काले पड़ने लगे हैं? आइए जानते हैं आप कैसे इन्हें घर पर ही आसानी से साफ कर सकते हैं.

सोने की चेन, इयररिंग और दूसरी ज्वेलरी रोजाना पहनने से वह धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगती है, क्योंकि पसीना, धूल, तेल, लोशन और मेकअप जैसी चीजें गहनों की सतह पर जमती रहती हैं. ऐसे में समय-समय पर उनकी सही तरीके से सफाई करना जरूरी है, ताकी उनकी चमक बनी रहे और उसे हर मौके पर पहना जा सके. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप घर पर रखे सोने के गहनों को साफ कर सकते हैं.
गर्म पानी में डालें बेकिंग सोडा
2 / 8घर पर सोने के गहने साफ करने के लिए सबसे पहले एक पैन में करीब एक कप पानी गर्म करें. पानी गर्म होने के बाद इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर सोने की चेन या इयररिंग को इसमें करीब पांच मिनट तक रख दें.
मुलायम ब्रश से करें सफाई
3 / 8पानी से निकालने के बाद गहनों पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए मुलायम ब्रिसल वाला ब्रश का इस्तेमाल करें. ब्रश पर थोड़ा शैंपू या टूथपेस्ट लगाकर चेन की कड़ियों और इयररिंग के छोटे हिस्सों को हल्के हाथों से साफ करें. ध्यान रखें कि सफाई के दौरान ज्यादा जोर न लगाएं.
कोनों और लॉक पर दें खास ध्यान
4 / 8सोने की चेन के छोटे-छोटे हिस्सों और लॉक में अक्सर गंदगी फंस जाती है. इसी तरह इयररिंग के पीछे वाले हिस्से में भी मैल जमा हो सकता है, ऐसे में साफ करते वक्त उनपर ज्यादा ध्यान दें, लेकिन रगड़ते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें.
साफ पानी से अच्छी तरह धोएं
5 / 8ब्रश से सफाई करने के बाद गहनों को साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से उन पर लगा शैंपू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा पूरी तरह निकल जाएगा. पानी में धोते समय गहनों को गिरने से बचाने के लिए सिंक में जाली लगाना बेहतर है.
मुलायम कपड़े से सुखाएं
6 / 8गहनों को धोने के बाद तुरंत किसी साफ और मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें. चेन की कड़ियों या इयररिंग के छोटे हिस्सों में पानी रह न जाए, इसका ख्याल रखें. इसके बाद इन्हें कुछ समय हवा में सूखने दें और जब पूरी तरह सूख जाए, तो संभालकर रख दें.
ज्यादा चमक के लिए हल्दी का इस्तेमाल?
7 / 8कुछ घरेलू तरीकों में हल्दी से गहनों की अतिरिक्त चमक बढ़ाने की बात कही जाती है, लेकिन हर ज्वेलरी पर इसे रगड़ना जरूरी नहीं है. अगर गहना बहुत कीमती, नाजुक या डिजाइन वाला है, तो किसी भी घरेलू चीज से रगड़ने के बजाय सोनार को देना ज्यादा बेहतर रहता है, ताकि वह गहने के प्रकार को देखकर सही तरीका अपनाएं.
हर सोने के गहने पर न आजमाएं ये तरीका
8 / 8अगर ज्वेलरी गोल्ड-प्लेटेड है या उसमें मोती और दूसरे नाजुक पत्थर लगे हैं, तो उसे गर्म पानी में डालने या ज्यादा रगड़ने से बचें. इससे उसकी फिनिश या नाजुक हिस्सा खराब हो सकता है. ऐसी ज्वेलरी की सफाई के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना ज्यादा बेहतर है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, पूजा में नए जैसे दिखेंगे प्लेट-कटोरी