---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

क्या हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन रहेगा? जजपा को 2 लोकसभा सीटें मिलेंगी, जानें क्या कहते समीकरण

Haryana BJP JJP Alliance Seat Sharing: हरियाणा में भाजपा और जजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जजपा 2 सीटें मांग रही है, लेकिन भाजपा ने अभी तक स्थिति क्लीयर नहीं की है। दुष्यंत चौटाला दोटूक शब्दों में 2 सीटें नहीं मिलने पर सभी 10 सीटों से उम्मीदवार खड़े करने की बात कह चकी है।

---विज्ञापन---

Haryana BJP-JJP Alliance Lok Sabha Seat Sharing (विशाल अंगरीश): लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच हरियाणा की राजनीति भी गरमाने लगी है, जिसके चलते सभी की नजरें कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हैं। हरियाणा में भाजपा का गठबंधन दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) से है।

जजपा 10 लोकसभा सीटों में से हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटें भाजपा से मांग रही है। हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि भाजपा गठबंधन धर्म निभाती है या नहीं? बृजेंद्र सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए भाजपा छोड़ दी है तो क्या जजपा को सीटें मिलने वाली हैं?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बृजेंद्र सिंह ने टिकट कटने के चलते छोड़ी भाजपा

सूत्रों के अनुसार, बृजेंद्र सिंह और बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने की पटकथा कई महीनों से लिखी जा रही थी, जिसको अंजाम अब दिया गया। दोनों की कांग्रेस में वापसी उनके नजदीकी रिश्तेदार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने करवाई है, जिन्होंने दोनों के साथ कई बैठकें भी की। राहुल गांधी से भी दोनों की बैठक कराई गई थी।

वहीं दोनों को अपनी लोकसभा चुनाव 2024 की टिकट कटने का डर था, क्योंकि भाजपा पर जजपा दबाव डाल रही है कि हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीटें उन्हें दे दी जाएं, जबकि बीरेंद्र सिंह चाहते थे कि भाजपा जजपा के साथ गठबंधन छोड़ दे, लेकिन दाल गलती न देखकर उन्होंने कांग्रेस में जाने का रास्ता चुना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

जजपा 2 लोकसभा सीटें लेने की मांग पर अड़ी

सूत्रों के अनुसार, भाजपा को लेकर जजपा ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। बीते दिन सिरसा में हुई जजपा की बैठक में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने साफ-साफ कह दिया कि अगर भाजपा हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ की सीटें दे तो ठीक, नहीं तो जजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

वहीं कांग्रेस में भी सीटों को लेकर पूरी तरह घमासान मचा हुआ है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए 326 नेताओं ने दावेदारी ठोकी हुई है। हरियाणा के उम्मीदवारों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। इसमें जातीय समीकरणों के साथ-साथ ग्राउंड लेवल पर उम्मीदवारों की पहचान और उनके चुनाव जीतने के सामर्थ्य को देखते हुए मंथन किया गया।

---विज्ञापन---

हरियाणा में कांग्रेस ने 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है, क्योंकि एक सीट कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी को INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस दे चुकी है।

First published on: Mar 11, 2024 11:00 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola