Gurugram Traffic Police Advisory : हरियाणा के गुरुग्राम में अब रात के समय न तो आपकी गाड़ी का चालान कटेगा और न ही आपकी गाड़ी को रोकेगा। अगर ट्रैफिक पुलिस को आपके वाहन का चालान काटना है तो उन्हें पहले अपने सीनियर अफसरों से अनुमति लेनी पड़ेगी। रात में वाहन चेकिंग के दौरान मिली शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अब असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर रात में चालान नहीं काटेगी। अगर कोई नशे में गाड़ी चला रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र विज ने एक पत्र जारी कर कहा कि अगर रात में गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को किसी गाड़ी का चालान काटना है तो उन्हें पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मंजूरी लेनी होगी।
यह भी पढ़ें : वकील के आगे पस्त हुआ ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सवाल सुन खुजलाने लगा सिर; देखिए वीडियो
जानें अब रात में क्या करेगी ट्रैफिक पुलिस
पुलिस उपायुक्त ने आगे कहा कि रात में ट्रैफिक पुलिस की प्राथमिक ड्यूटी कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। साथ ही नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगाम लगाना और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाना है। अगर कोई रास्ता भटक गया तो उन्हें भी मदद करना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कई शिकायतें मिली थीं कि रात में गाड़ियों को रोककर चालान काटा जा रहा था, जिससे लोग परेशान हो रहे थे।
यह भी पढ़ें : FIR करेंगे, जेल में डाल देंगे…शिक्षिका ने पुलिसवाले को हाथ जोड़ने को मजबूर किया तो भड़कीं अधिकारी, Video Viral
शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान
उन्होंने कहा कि यह आदेश वाहन चालकों की सुविधा के लिए जारी किया गया है, लेकिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। नशे में गाड़ी चलाना न सिर्फ वाहन में बैठे लोगों के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे राहगीरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इस साल के पहले पांच महीनों में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 6,500 चालान काटे गए और कई वाहन जब्त भी किए गए।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
1 day agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
1 day agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
10 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
12 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
14 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines