ग्रेटर नोएडा से हरियाणा को मिलेगी सीधी रफ्तार, बनेगा नया 4 लेन रोड; जानिए पूरी डिटेल

ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के फरीदाबाद को जोड़ने वाले मंझावली ब्रिज का अभी और भी इंतजार करना पड़ेगा। यमुना नदी पर बने इस ब्रिज को जोड़ने वाली 5 किमी लंबी रोड बनेगी। इसके अलावा किसानों को उनकी जमीनों का मुआवजा मिल चुका है और अब अधिग्रहण हो रहा है।

Greater Noida to haryana
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच डायरेक्ट कनेक्टिविटी पर काम हो रहा है। यमुना नदी पर बने मंझावली ब्रिज को बनाने का काम पूरा हो चुका है और पीडब्ल्यूडी (PWD) ने इस दिशा में काम किया है। यमुना एक्सप्रेसवे से मंझावली पुल तक लगभग 5 किमी लंबी 4 लेन रोड बनाने का प्लान है। इसके लिए 70 करोड़ रुपये का बजट की बात सामने आई है।

कितना खर्चा किया जा रहा है?

इस रोड को बनाने के लिए 70 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। इस रूट पर जमीन किसानों की अपनी हैं, जिसके तहत अधिग्रहण का प्रोसेस चल रहा है। इस रोड के लिए सरकार ने कुल 28 करोड़ रुपये का मुआवजा मंजूर किया है, जो किसानों को दिया जा चुका है। इसके बाद, हाल ही में सरकार ने अब 12 करोड़ रुपये की दूसरी इंस्टॉलमेंट जारी की है, जिसमें से 75% पैसे देने का काम पूरा हो गया है। ये उन लोगों के लिए हैं जिनसे जमीनें ली गई हैं। उनसे अभी बेचने का प्रोसेस चल रहा है, जैसे ही ये काम पूरा हो जाएगा, तब उसके बाद रोड बनाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

गाड़ियों की आवाजाही में भारी परेशानी

मंझावली पुल भले ही बन गया है, लेकिन ग्रेटर नोएडा की तरफ कोई सही रोड न होने से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें, अभी रास्ता कच्चा है और स्थिति बेहद खराब है। गाड़ियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह रास्ता ज्यादा खतरनाक हो जाता है। फिलहाल हरियाणा के लोगों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद जाने के लिए दिल्ली से जाना पड़ता है। यही कारण है कि आम लोग इस रूट को उपयोग करने से मना करते हैं। अगर प्लान के हिसाब से सब चलता रहा तो अगले 1 साल के अंदर ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की डायरेक्ट रोड कनेक्टिविटी मिलेगी।

काफी समय से लटका था प्रोजेक्ट

साल 2014 में मंझावली पुल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन मुआवजे और भूमि अधिग्रहण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। अब लगभग 10 साल तक यह प्रोजेक्ट बीच में ही लटका रहा। अब जब किसानों को मुआवजा मिल गया है, तो निर्माण का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ