हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गुरुग्राम में 10 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
sodomy

मानेसर: गुरुग्राम से 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के घर पर प्रिंस का भाई किराए पर रहता था। प्रिंस बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर बैठकर जाते दिखा

पुलिस के अनुसार बच्चे का रविवार शाम को अपहरण हुआ। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आखिरी बार बच्चे को घर के पास पार्क में जाते देखा गया। सीसीटीवी खंगाले गए तो उसे बाइक पर प्रिंस के साथ बैठकर जाते देखा गया।

और पढ़िए –बिहार में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की गला रेतकर हत्या, दोनों हाथ काटकर ले गए हत्यारे, लाश देखकर सहम गई पुलिस

विज्ञापन

दो लाख की मांगी थी फिरौती 

प्रिंस ने पहले परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने उसे फोन सर्विलांस के बाद प्रिंस को आईएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि प्रिंस मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। एसीपी प्रीतपाल सांगवान के मुताबिक प्रिंस का भाई बसई एनक्लेव में बच्चे के पिता के मकान में किराए पर पहले रहता था। इसके बाद आरोपी का वहां आना जाना लगा रहता था। बच्चे को वह पहले से ही जानता था। रविवार को किसी बहाने से वह बच्चे को अपने साथ ले गया। उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया और शव कूड़े में फेंककर फरार हो गया।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola