4 स्टेट, फुटबाल कोचिंग, नया घर…1984 से दे रहा था चकमा, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा

फ्रॉड केस में 40 साल से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को आखिरकार दबोच लिया गया. हरियाणा का निवासी राजस्थान पुलिस का वांटेड हिमाचल प्रदेश में छिपकर रह रहा था, लेकिन एक घटनाक्रम ने उसका पर्दाफाश कर दिया.

Vijay Kumar Yadav | Haryana | Himachal

विजय कुमार यादव पिछले 40 साल से पुलिस से बचते हुए शहर-शहर घूम रहा था. Credit- AI

राजस्थान पुलिस ने फ्रॉड केस में 40 साल से फरार आरोपी को दबोच लिया है और उसका अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान और उदयपुर पुलिस ने मिलकर आरोपी को पकड़ा. पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान ने बताया कि आरोप का नाम विजय कुमार यादव है और वह हरियाणा के भिवानी जिले के रूपगढ़ शहर का निवासी है. विजय पर राजस्थान में सरकार नौकरी दिलाने का वादा करके 32000 रुपये ठगने का आरोप है. विजय ने नकली अफसर बनकर कई लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगे और फरार हो गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

4 राज्यों में बतौर फुटबाल कोच छिपकर रहा

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान ने बताया कि 69 साल का ठग विजय कुमार यादव पिछले कई साल से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में छिपा था और फुटबाल कोच था. वह असम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कोच रहा और आखिर में अपने परिवार समेत नाहन शिफ्ट हो गया. 1984 में वह 26 साल का थ और पुलिस से बचने के लिए उसने रूपगढ़ स्थित अपने पैतृक निवास से जुड़े डॉक्यूमेंट्स से अपना नाम हटवा दिया था. इसके बाद वह कई राज्यों में छिपा और आखिर में नाहन में बस गया, जहां की वोटर लिस्ट में भी उसका नाम है. यहां विजय ने नया घर बनाया है.

एक घटनाक्रम में किया वारदात का पर्दाफाश

विजय कुमार यादव के परिवार में उसकी पत्नी, बेटा, बेटी और पोते-पोतियां हैं, लेकिन एक घटनाक्रम ने उसकी 40 साल पुरानी करतूत का पर्दाफाश कर दिया. विजय कुमार यादव से शुक्रवार को नाहन के चौगान फुटबाल मैच में कुछ लोग मिलने आए. इस दौरान एक शख्स ने उन्हें पहचान लिया और पूछा कि क्या आप राजस्थान पुलिस के अधिकारी हैं तो वे इनकार करने लगे. शक होने पर शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो 1984 के फ्रॉड केस के आरोपी विजय कुमार यादव के रूप में उसकी पहचान हुई. स्टेशन हाउस ऑफिसर सोलंकी ने विजय कुमार यादव की शिनाख्त की.

विज्ञापन

कई लोगों से 3000-3000 करके 32000 ठगे

स्टेशन हाउस ऑफिसर सोलंकी ने बताया कि 5 मार्च 1984 को उदयपुर के धन मंडी पुलिस स्टेशन में भंवर सिंह ने विजय कुमार यादव और 9 अन्य लोगों के खिलाफ ठगी की शिकायत दी थी. इन 10 लोगों ने खुद को किनारा ग्रुप/अग्रवाल सेल्स के अधिकारी बताया और सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 3000 रुपये ठगे. आरोपियों ने कई लोगों से 3000-3000 रुपये ठगते हुए करीब 32000 रुपये ठगे और फिर कार्यालय बंद कर दिया. हरियाणा, जयपुर और दिल्ली निवासी करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन विजय कुमार यादव पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ