शर्मनाक बदला: दो कर्मचारियों ने बॉस को हनी-ट्रैप में फंसाया, पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

Shameful Revenge: गुजरात के वडोदरा में बॉस से अपमान का बदला लेने के लिए की घिनौनी हरकत। जानिएं पूरा मामला।

image - 2023-12-29T165049.078
विज्ञापन
विज्ञापन

अपमान का बदला लेने के लिए फंसाया

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित के ऑफिस में कार्यरत थी। तीन महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि बॉस उसे बहुत परेशान करता था और उसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। महिला का दोस्त भी उसी ऑफिस में कार्यरत था। दोनों ने अपमान का बदला लेने के बॉस को हनीट्रैप में फंसाया।

विज्ञापन

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से की दोस्ती

दोनों ने एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और बॉस से चैट करना शुरू किया। लड़की समझकर उसने भी बातें शुरू कर दीं। दोनों ने धीरे-धीरे उसका भरोसा जीता और न्यूड तस्वीरें मंगा लीं। तस्वीरें भेजने के बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर एक दिन सभी न्यूड तस्वीरें संदीप की ऑफिस के पते पर भेज दीं। यही नहीं एचआर विभाग और आधिकारिक मेल पर भी तस्वीरें भेज दीं। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन दोनों ने वे तस्वीरें उसकी पत्नी को भेज दीं।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने शिकायत ली वापस

खुद को हनी-ट्रैप में फंसा पाकर संदीप ने पूरे मामले की सूचना साइबर सेल को दी। पुलिस ने मामले की तत्काल कार्रवाई करते हुए मेल पर भेजी गई आईडी के आधार पर आईपी पते के माध्यम से दोनों को ट्रैक किया। इस मामले में वडोदरा के एसीपी हार्दिक मकाडिया ने कहा कि यह कॉर्पोरेट दुश्मनी का मामला था। हमने आवश्यक कानूनी कदम उठाए हैं। दोनों  आरोपियों  को अपने बयान दर्ज करने के लिए सीआरपीसी 41 (ए) के तहत नोटिस जारी किया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता मामले को आगे बढ़ाने के बजाय अपनी शिकायत वापस ले रहे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ