ज्ञानवापी के वजूखाने में मरीं मछलियां, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने जिलाधिकारी को सफाई के लिए लिखा खत

 Supreme Court Order: सील ज्ञानवापी परिसर के वुजू खाने की सफाई के लिए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा।

image (91)
विज्ञापन
विज्ञापन

 Supreme Court Order: ज्ञानवापी परिसर के वुजू खाने में मौजूद मछलियों की मौत की जानकारी देते हुए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने वजूखाने से पानी निकालकर सफाई करने की मांग की है। मुफ्ती ए शहर व अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के सचिव अब्दुल बातिन नोमानी की ओर से लिखे पत्र में बताया गया है कि वजू खाना सील होने की वजह से उसकी साफ-सफाई व पानी निकासी नहीं कराई जा रही है। जिसके चलते अधिकांश मछलियां मर गई है जिसके कारण दुर्गंध हो रही है। इससे बीमारी फैलने का डर है जिसकी चपेट में वहां तैनात सीआरपीएफ जवान, नमाजी और विश्वनाथ मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी हो सकते हैं।

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त न सचिव सैयद मोहम्मद यासीन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने पर वजूखाने सील होने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को उसके ने अंदर मछलियां होने की जानकारी दी गई थी।

पिछले डेढ़ साल से नहीं हुई सफाई

उन्होंने बताया कि चारा-पानी व साफ-सफाई का इंतजाम अंजुमन की ओर से किया जाता है जो सील होने के बाद नहीं हो सकेगा। इसके बावजूद मछलियों का इंतजाम नहीं किया गया और इन निर्दोष जीवों की मौत हो गई। पूर्व में एक महीने में वुजूखाने का पूरा पानी निकालकर उसकी साफ-सफाई की जाती थी। जाली से मछलियों को चारा तो दे दिया जाता है लेकिन पानी की वे सफाई पिछले डेढ़ साल से नहीं हुई थी। इससे पानी गंदा हो गया और मछलियां मरने लगी हैं। जो मछलियां मरी हैं उनका वजन दो से ढाई किलो है।

विज्ञापन

5 सीआरपीएफ को किया गया तैनात

पांच महिलाओं की ओर से ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग करते हुए दाखिल मुकदमे में अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही बीते साल छह, सात व 14, 15 16 मई को हुई थी। इस दौरान वुजूखाने में शिवलिंग मिलने की बात कहते हुए मंदिर पक्ष ने वुजूखाने को सील करने की मांग की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने वुजूखाने को सील करने का आदेश दिया था। यहां सुरक्षा में सीआरपीएफ को 5 तैनात किया गया है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ