अहमदाबाद रेल मंडल और NHSRCL की देखरेख में हुई यह इंजीनियरिंग उपलब्धि मणिनगर-अहमदाबाद रेलखंड पर हासिल की गई. आगामी चरणों में ऐसे ही अन्य बीम 6 दिनों के अंतराल पर स्थापित किए जाएंगे.
यह परियोजना देश में आधुनिक और तेज रफ्तार परिवहन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में काफी कमी आएगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट भारत में अत्याधुनिक रेलवे तकनीक और इंजीनियरिंग क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा.