Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात के 35 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; IMD ने बताया अगले 3 दिनों के मौसम का हाल

गुजरात में बेमौसम बारिश से लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 3 दिनों तक बेमौसम बारिश का अनुमान है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 11, 2025 07:23
Gujarat Weather Today (21)

गुजरात में भीषण गर्मी के बाद अब बेमौसम बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य के जिन शहरों में लोग भीषण गर्मी की मार से परेशान थे, उन शहरों में बेमौसम बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके तहत गुजरात में अगले 3 दिनों तक बेमौसम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा राजकोट, जामनगर और कच्छ समेत 35 जिलों में बारिश, गरज और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

इन 34 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई 2025 को गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली, दीव, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी।

12 मई कैसा रहेगा मौसम?

इसके साथ IMD ने बताया कि 12 मई 2025 को दक्षिण गुजरात के वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, उत्तरी गुजरात के साबरकांठा, अरावली, खेड़ा, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, सौराष्ट्र के जिलों अर्थात् राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिले में गरज के साथ बारिश की संभावना है। IMD ने इन जिलों में बिजली चमकने और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के 2 जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया रेड अलर्ट

13 मई को होगी हल्की बारिश

इसके अलावा 13 मई 2025 को गुजरात के छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, नगर हवेली, सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

First published on: May 11, 2025 07:23 AM

संबंधित खबरें