क्यों खास है Vantara University? कैसे बना Anant Ambani का ड्रीम प्रोजेक्ट

वनतारा यूनिवर्सिटी की 5 प्रमुख खूबियां की बात करें तो दुनिया की पहली वाइल्डलाइफ यूनिवर्सिटी, अत्याधुनिक रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रैक्टिकल और रिसर्च-आधारित शिक्षा, वैश्विक विशेषज्ञता और सहयोग और प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम है।

Vantara University

गुजरात के जामनगर में स्थापित हो रही वनतारा यूनिवर्सिटी (Vantara University) दुनिया की पहली समर्पित वाइल्डलाइफ और वेटरनरी यूनिवर्सिटी होगी, जो वन्यजीव संरक्षण में 5 मुख्य खूबियों के साथ भारत को ग्लोबल लीडर बनाएगी। यहाँ अत्याधुनिक रिसर्च, अनुभवी फैकल्टी, व्यावहारिक प्रशिक्षण, वैश्विक सहयोग और समावेशी संरक्षण मॉडल का अनूठा संगम होगा।

विज्ञापन

वनतारा यूनिवर्सिटी की 5 प्रमुख खूबियां की बात करें तो दुनिया की पहली वाइल्डलाइफ यूनिवर्सिटी, अत्याधुनिक रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रैक्टिकल और रिसर्च-आधारित शिक्षा, वैश्विक विशेषज्ञता और सहयोग और प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम है।

विज्ञापन

दुनिया की पहली वाइल्डलाइफ यूनिवर्सिटी: यह वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित विश्व का पहला एकीकृत संस्थान है, जो पारंपरिक के बजाय व्यवहारिक पशु चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा।

अत्याधुनिक रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर: जामनगर में 998 एकड़ में फैले इस परिसर में उन्नत डायग्नोस्टिक टूल्स, एलीफेंट हॉस्पिटल, सीटी स्कैन, एमआरआई और रोबोटिक सर्जरी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

प्रैक्टिकल और रिसर्च-आधारित शिक्षा: स्टूडेंट्स को केवल किताबों तक सीमित न रखकर रियल लाइफ रेस्क्यू और ब्रीडिंग प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा, जिससे इन-सिटू और एक्स-सिटू संरक्षण का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

वैश्विक विशेषज्ञता और सहयोग: यह यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल सहयोग के साथ ग्लोबल स्टैंडर्ड की पढ़ाई प्रदान करेगी, जिसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण में आत्मनिर्भरता लाना है।

विज्ञापन

प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का संगम: शिक्षा का पाठ्यक्रम भारत की प्राचीन परंपराओं (जैसे नालंदा विश्वविद्यालय) और नई टेक्नोलॉजी को मिलाकर बनाया जा रहा है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ