---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में BJP का हुआ विरोध, अहमदाबाद में प्रचार करने गए नेताओं को जनता ने रोका, जानिए वजह

गुजरात में बीजेपी प्रचार के लिए अहमदाबाद के बोडकदेव में इलाके में गई थी। इसी बीच जनता ने बीजेपी नेताओं का विरोध किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

गुजरात में अगले विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी ने प्रचार शुरू कर दिया है। लेकिन अहमदाबाद के बोडकदेव में इलाके में बीजेपी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने बीजेपी नेताओं को रोककर प्रचार बंद कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में बीजेपी के नेता चुनावी माहौल में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार करने पहुंचे थे। यहां भाजपा नेताओं को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। नेताओं में भाजपा के पूर्व कॉर्पोरेटरों और कार्यकर्ताओं का एक समूह था, जिसमें पूर्व कॉर्पोरेटर वासंतीबेन पटेल और AMTS कमेटी के पूर्व चेयरमैन धरमशी देसाई के पुत्र धनराज देसाई भी शामिल थे। इलाके में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार के लिए निकला था। लेकिन जैसे ही यह टीम इलाके में पहुंची, स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया और साफ शब्दों में नाराजगी जताई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गुजरात कांग्रेस ने 15 शहरों के लिए जारी किया ‘जनता का मेनिफेस्टो’, पढ़ें पूरा विवरण

लोगों ने सड़क की खराब हालत, अधूरी लाइट व्यवस्था और गटर की समस्याओं को लेकर नेताओं को घेर लिया। खरी-खरी सुनाते हुए लोगों ने कहा कि 5 साल जब नहीं दिखाई दिए तो अब क्यों आए हो। स्थानीय लोगों का कहना था कि पांच साल तक बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई और अब चुनाव आते ही विकास के दावे किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। वहीं विरोधी राजनीतिक दल भी अब इस वीडीओ को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान, 26 अप्रैल को वोटिंग, 28 को आएंगे नतीजे

First published on: Apr 10, 2026 10:48 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola