'नालंदा यूनिवर्सिटी की भावना से प्रेरित …', वनतारा यूनिवर्सिटी की कैसे पड़ी नींव, अनंत अंबानी ने किस्सा किया शेयर

वनतारा ने वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जामनगर, गुजरात में वनतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने की घोषणा की है। यह दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी होगी जो पूरी तरह वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य पशु कल्याण, वैज्ञानिक विकास और वन्यजीव देखभाल में लीडर्स तैयार करना है।

Vantara University (1)

वनतारा यूनिवर्सिटी (Vantara University) गुजरात के जामनगर में स्थापित दुनिया की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी है जो विशेष रूप से वन्यजीव संरक्षण, वेटनरी साइंस (पशु चिकित्सा) और इकोसिस्टम मैनेजमेंट पर केंद्रित है। अनंत अंबानी द्वारा शुरू की गई यह यूनिवर्सिटी, 3500 एकड़ के वनतारा रेस्क्यू सेंटर के साथ मिलकर काम करेगी, जिसका उद्देश्य पशु कल्याण और संरक्षण के क्षेत्र में भविष्य के लीडर्स तैयार करना है। इसकी शुरुआत कैसे हुए, अनंत अंबानी ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन

वनतारा ने वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जामनगर, गुजरात में वनतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने की घोषणा की है। यह दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी होगी जो पूरी तरह वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान पर केंद्रित होगी। इसका उद्देश्य पशु कल्याण, वैज्ञानिक विकास और वन्यजीव देखभाल में लीडर्स तैयार करना है।

विज्ञापन

अनंत अंबानी ने कहा कि वनतारा यूनिवर्सिटी का उद्देश्य लोगों को करुणा, ज्ञान और कौशल के साथ तैयार करना है, ताकि वे हर जीव की सेवा कर सकें। यह यूनिवर्सिटी प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी की भावना से प्रेरित है और इसका मकसद नई पीढ़ी को हर जीव की रक्षा और देखभाल के लिए समर्पित करना है। कहा कि जब उन्होंने जानवरों को मुश्किल हालात में देखा, तो उन्हें महसूस हुआ कि उनकी देखभाल के लिए और बेहतर सुविधाओं और विशेषज्ञों की जरूरत है।

वनतारा यूनिवर्सिटी का शिलान्यास समारोह हिंदू परंपरा के अनुसार हुआ, जिसमें शिक्षा, विज्ञान और संरक्षण से जुड़े लोग शामिल हुए। इस यूनिवर्सिटी का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिसमें भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और जैव विविधता को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ