---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Every Life Matters Scholarship: वंतारा यूनिवर्सिटी में छात्रों को मिलेगी ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ स्कॉलरशिप, मकसद एजुकेशनल डेवलपमेंट

Every Life Matters Scholarship: वंतारा यूनिवर्सिटी में छात्रों को मिलेगी 'एवरी लाइफ मैटर्स' स्कॉलरशिप, मकसद एजुकेशनल डेवलपमेंट

---खबर नीचे जारी है---

वनतारा यूनिवर्सिटी ने मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ स्कॉलरशिप शुरू की है। अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ प्रोजेक्ट के तहत यह पहल उन मेधावी छात्रों को मुफ्त या कम लागत वाली वाइल्डलाइफ और वेटरनरी शिक्षा प्रदान करेगी, जो पैसों की कमी के कारण अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को वन्यजीवों के इलाज और संरक्षण में करियर बनाने के लिए सक्षम बनाना है।

गरीब वर्ग के छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा

स्कॉलरशिप का टारगेट मिडिल क्लास और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र हैं, जो वाइल्डलाइफ और वेटरनरी साइंस को पढ़ना चाहते हैं। यह स्कॉलरशिप शिक्षा के मार्ग में आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करेगी। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से वनतारा का लक्ष्य वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में योग्य युवाओं को आगे लाना है, यानी वनतारा यूनिवर्सिटी सिर्फ अमीर वर्ग के लिए नहीं होगी, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए होगी, जिसके दिल में जानवरों के प्रति प्यार और सेवा का भाव है।

---खबर नीचे जारी है---

पढ़ाई के शौकीनों के सपनों को मिलेगी उड़ान

वेटरनरी साइंस (पशु चिकित्सा) या वाइल्डलाइफ रिसर्च की पढ़ाई महंगी होती है। वहीं देश में इसकी पढ़ाई कराने वाले शिक्षण संस्थानों की संख्या भी काफी कम है। इसलिए मध्यम वर्गीय परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चे चाहकर भी इस फील्ड में आगे नहीं बढ़ पाते। जबकि उनकी वाइल्डलाफ में रुचि होती है। वनतारा यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप ऐसे ही बच्चों के लिए रास्ते आसान करेगी। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आर्थिक मदद देकर पढ़ाई पूरी करने का मौका देगी।

बता दें कि बीते दिन 10 अप्रैल को रिलांयस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा में दुनिया की पहली ग्लोबल वाइल्डलाइफ एंड वेटरिनरी यूनिवर्सिटी की नींव रखी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 11, 2026 08:53 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola