गुजरात: 9वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, बच्चे को गोद में लेकर बैठा रहा सहायक, घटना CCTV में कैद

गुजरात के आश्रम में पढ़ने गए एमपी के एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना नवसारी जिले के तपोवन आश्रमशाला की है। बता दें, 13 साल के छात्र को रात हॉस्टल में सीने में दर्द उठा था।

gujarat News

gujarat News

विज्ञापन

गुजरात के नवसारी जिले में तपोवन आश्रमशाला में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया गांव से पढ़ने गए 9वीं के छात्र की मौत हो गई। 13 वर्षीय छात्र मेघ शाह को रात में हॉस्टल में सीने में दर्द उठा था। उसने सहायक को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन इसे सामान्य समझा गया। हॉस्टल असिस्टेंट हर्षद राठवा ने छात्र को पूरी रात गोद में रखकर संभालने की कोशिश की, लेकिन बच्चा तड़पता रहा। सुबह जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय पर इलाज न मिलने के कारण छात्र की मौत हो गई। इसका CCTV सामने आया है। यह घटना 24 मई की रात की है। परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।

समय पर इलाज मिलता तो बचती जान

हॉस्टल सहायक ने समय रहते उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और न ही इस बात की जानकारी किसी को दी। जब छात्र को सुबह अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। समय से इलाज न मिलने के चलते छात्र की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद हॉस्टल मैनेजमेंट ने असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

कहां का रहने वाला था छात्र?

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र मेघ शाह मध्य प्रदेश के बड़वानी के खेतिया का रहने वाला था। परिवार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को आवेदन दिया गया है। बता दें, 24 तारीख की रात मेघ शाह को अचानक शरीर में दर्द हुआ। उसने इस बात की जानकारी आश्रमशाला में असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे हर्षद राठवा को दी। असिस्टेंट हर्षद राठवा ने रात 1 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक केवल उसे सांत्वना देता रहा। इसके बाद मेघ शाह को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ