गुजरात में आज यानी 3 मई से 8 मई तक गुवाहाटी जैसा मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कच्छ, बनासकांठा, अमरेली, भावनगर, वडोदरा, राजकोट समेत जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
- 3 मई से कच्छ, बनासकांठा और साबरकांठा में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ तेज हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है।
- 4 मई 2025 को कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, वडोदरा, भावनगर, अमरेली और गिर सोमनाथ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
- 5 मई को महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, वडोदरा, कच्छ, मोरबी, पाटन, अमरेली, भावनगर, बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, भरूच, नर्मदा, तापी, सूरत, नवसारी, डांग, वलसाड जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
- 6 मई 2025 को देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, आनंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, दाहोद, भरूच, नर्मदा, तापी, सूरत, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
- 7 मई 2025 को कच्छ के अधिकांश स्थानों के साथ-साथ बनासकांठा, अमरेली, गिर सोमनाथ, भावनगर, बोटाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
- 8 मई 2025 को कच्छ के ज्यादातर जगहों के साथ-साथ मोरबी, बोटाद, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, आनंद, वडोदरा, भरूच, पाटन, बनासकांठा जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
कब होंगी प्री-मानसून गतिविधियां शुरू
पिछले कुछ दिनों से राज्य में भीषण गर्मी हो रही है। अब राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश होगी। अहमदाबाद में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पूरे गुजरात में तेज हवाएं और आंधी के साथ बारिश होगी।
ये भी पढ़ें- गुजरात के 13 जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट, कब से होगा बदलाव?
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 hr ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 hr ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
14 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
9 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines