गुजरात के 11 जिलों में धूल चलने के साथ बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

गुजरात में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का अलर्ट है। आईएमडी ने कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 19-20 अप्रैल को तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की जा सकती है।

gujarat mausam

gujarat mausam

विज्ञापन

गुजरात में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आ सकती है। अगले दो दिनों में गर्मी कम हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सौराष्ट्र-कच्छ और उत्तर गुजरात में तेज हवाएं चलने और धूल चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक मौसम सूखा रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को मैक्सिमम टेंपरेचर में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसलिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण गुजरात के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कल (18 अप्रैल) राजकोट और कच्छ में लू चलने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही राज्य में 19 और 20 अप्रैल को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल को मौसम नॉर्मल रह सकता है। जबकि 22 से लेकर 24 अप्रैल तक गुजरात तट (Gujarat Coast) पर गर्म रहने की संभावना है।

विज्ञापन

अप्रैल में बारिश की संभावना

राज्य के कुछ भागों में 22 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल के बाद भीषण गर्मी के साथ ही कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। अप्रैल महीने में मौसम बार-बार बदलेगा। राज्य में हवाएं तेज रहेंगी, जिससे जूनागढ़ और अमरेली सहित सौराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, वेरावल में 32, भुज में 41, नलिया में 34, द्वारका में 32, ओखा में 33, पोरबद्र में 34, राजकोट में 43, कांडला में 36, कांडला में 45, अमरेली में 42, भावनगर में 41, सुरनगर में 43, महुवा में 38, केशोद में 37, अबाद में 42, दीसा में 41, गांधीनगर में 42, वल्लभ में 40 और दमन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ