Gujarat Gas Leak: भरूच के केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद गैस रिसाव, 28 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Gujarat Gas Leak in Bharuch chemical factory, 28 employees hospitalized.

File Photo

विज्ञापन

Gujarat Gas Leak: गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में आग के बाद गैस रिसाव हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री के 28 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भरूच जिले के जंबूसर इलाके की है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जंबूसर के पास बुधवार को एक रासायनिक कारखाने में लीक हुई गैस की चपेट में आने से 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

गुजरात के भरूच निवासी अतिरिक्त कलेक्टर एनआर धांधल ने बुधवार को कहा कि सरोद गांव के पास पी.आई. इंडस्ट्रीज में आज आग लगने की सूचना मिली। आग के कारण ब्रोमीन गैस लीक हो गई। 28 लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोट- अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ