हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

गुजरात की 10 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय, 5 प्रत्याशियों की संभावित List आई सामने

Gujarat Congress List Lok Sabha Election 2024: गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। अब तक कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस बीच 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित लिस्ट सामने आई है।

विज्ञापन
Congress

Gujarat Congress List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से दो लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। तीसरी लिस्ट को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग बुधवार को हुई। इसमें गुजरात की 10 सीटों पर चर्चा की गई है।

इन पांच उम्मीदवारों के नाम आए सामने

इसके बाद संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में आनंद से अमित चावड़ा, छोटा उदयपुर से सुखराम रावठा, साबरकांठा से तुषार चौधरी, राजकोट से परेश धनानी और पंचमहल से गुलाब सिंह चौहान का नाम सामने आया है।

बीजेपी ने जीती हैं सभी सीटें 

अभी आनंद से मितेश रमेशभाई पटेल, छोटा उदयपुर से गीताबेन राठवा, साबरकांठा से दीपसिंह शंकरसिंह राठौड़ सांसद हैं। वहीं राजकोट से
कुंडारिया मोहनभाई कल्याणजीभाई और पंचमहज से रतनसिंह राठौड़ सांसद हैं। ये सभी बीजेपी के सांसद हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों की चुनौती आसान नहीं होगी।

विज्ञापन

कांग्रेस को लगे एक के बाद एक झटके

आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सभी 26 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार भी बीजेपी सभी 26 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लग चुका है। यहां अहमदाबाद से रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। तो वहीं कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया से पहले तीन बार के विधायक जेसी चावड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया था।

एक ही चरण में होगा मतदान 

गौरतलब है कि गुजरात में एक ही चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण के तहत गुजरात में 7 मई को वोटिंग होगी। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है। नामांकन 22 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Kanhaiya Kumar पर आमने-सामने Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav? खेल गए चाणक्य Lalu Yadav!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola