Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से पहले शाही इमाम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहा- महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ है। मतदान से पहले अहमदाबाद जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा है कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने से उनका धर्म कमजोर हो रहा है।
शाही इमाम का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान के पक्ष और विपक्ष में लोग कमेंट कर रहें हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देने वाले इस्लाम के खिलाफ हैं। इससे वे धर्म को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। शाही इमाम ने सवाल खड़ा करते हुए कहा क्या कोई आदमी नहीं बचा है?
कल 93 विधानसभा सीटों के लिए मतदान
बता दें कल (5 दिसंबर) गुजरात में विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल 93 सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। जिसके बाद 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। जिसमें 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। कल उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 26,409 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और लगभग 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं। 14 जिलों में लगभग 29,000 पीठासीन अधिकारियों और 84,000 से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
मोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
16 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
19 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
19 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines