संजय राउत की मांग- बातचीत नहीं, ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, बोले- लोकतंत्र बचाने की बात करने वाले ही कर रहे इसकी हत्या

संजय राउत ने अमित शाह पर NCP के दो गुट बनाकर महाराष्ट्र को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की.

Untitled design (32)

संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- ज्ञानेश कुमार से बातचीत नहीं, अब सिर्फ इस्तीफा चाहिए (Photo- ANI)

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए NCP के दो गुट बनाए हैं. राउत ने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों गुटों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

संजय राउत ने कहा, ‘अजित पवार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अनाथ हो गई है. यह पार्टी सिर्फ शरद पवार की है. शिवसेना भी सिर्फ उद्धव ठाकरे की है. ये नेता BJP के इशारे पर काम करते हैं.’ दरअसल, NCP के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वलसे पाटिल और धनंजय मुंडे शामिल थे. बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी मतभेद और दोनों NCP गुटों के फिर से एक होने को लेकर चर्चा तेज हुई. हालांकि, NCP के नेताओं ने फिर से एक होने की बात से इनकार किया और कहा कि बैठक में पार्टी के कामकाज और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी अपनी मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि विपक्ष अब उनसे बातचीत या चर्चा नहीं चाहता, बल्कि उनका इस्तीफा मांग रहा है. राउत ने तेलंगाना में लोकतंत्र बचाने के नाम पर हुई रैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने की बात ऐसे लोग कर रहे हैं, जो खुद लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये लोग किससे लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? राउत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्षी दल चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

विपक्ष की ओर से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं. राउत ने इसी विरोध के बीच साफ किया कि उनकी मांग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है. इस तरह संजय राउत ने एक तरफ NCP के अंदरूनी हालात को लेकर BJP पर निशाना साधा, तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ