Diwali Safety Tips: एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय आग से बचने के लिए पास क्या रखें?
दिवाली में अगर आप भी पटाखे जलाने की योजना बना रहे है, तो सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियां रखनी जरूरी है. आइए जानते हैं अपने साथ क्या-क्या रखें.

दिवाली का त्योहार करीब है, जिसको लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है, जिसमें से एक पटाखों की खरीदारी है. दिल्ली समेत देश के अलग-अलग कोने में दिवाली के जश्न में पटाखे फोड़े जाएंगे, लेकिन अक्सर खबर आती है कि पटाखे फट ने से आग लग गई या कोई जल गया. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएं कि आप कैसे अपनी सुरक्षा का ध्यान रख सकते हैं.
पटाखों का सही चुनाव करें
2 / 6दिवाली का जश्न हर किसी को मनाना चाहिए, लेकिन कुछ सावधानियां रखी जाए, तो जश्न में किसी तरह की समस्या पैदा नहीं होती है. अक्सर देखा जाता है कि लोग दिखावे के चक्कर में बड़े-बड़े ज्यादा आवाज वाले पटाखे लाते हैं और कहीं भी फोड़ देते हैं. इसके अलाव कुछ लोग एक दूसरे पर भी जलता हुआ पटाखा फेक देते हैं. ऐसे में जरूरी है कि ऐसा न करें और पटाखें ऐसे खरीदें, ज्यादा तेज आवाज और धुआं न करें, जिससे चोट लगे.
अपने साथ पानी की बाल्टी रखें
3 / 6दिवाली में जब आप पटाखे जलाएं, तब अपने साथ एक पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें, क्योंकि अगर पटाखे के कारण कपड़ों में या आसपास कहीं आग लग जाए, तो पानी की मदद से तुरंत उसे बुझाया जा सके.
मिट्टी से भरी बाल्टी
4 / 6आग से बचाव के लिए मिट्टी से भरी बाल्टी भी साथ रखना जरूरी है या फिर ऐसी जगह पर पटाखा जलाए, जहां मिट्टी रखी हो, ताकि कोई घटना घटे, तो तुरंत उसपर काबू पाया जा सके.
फायर एक्सटिंग्विशर
5 / 6दिवाली में पटाखों के साथ-साथ फायर एक्सटिंग्विशर खरीदना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि मजे के साथ-साथ सुरक्षा का ख्याल रखना जरूरी है. अगर किसी कारण से कहीं बड़ी आग लग जाती है, तो फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से उसपर तुरंत काबू में लिया जा सकता है.
फर्स्ट एड बॉक्स
6 / 6मामूली जलने या चोट लगने की स्थिति में तुरंत इलाज के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम, ठंडे पानी और पट्टियों वाली फर्स्ट एड किट साथ रखना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.(Images: Pexels) यह भी पढ़ें: ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़के इस तरह हों तैयार, कुर्ते को इन सेलेब्स की तरह करें स्टाइल, लड़कियों से मिलेंगे ढेरों कॉम्प्लिमेंट्स