'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका?

Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया में लगभग 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह चार मैचों में सिर्फ एक विकेट झटक पाए. आर अश्विन को लगता है कि भुवी का भारतीय टीम में वापसी का अध्याय खत्म हो गया है.

r ashwin bhuvneshwar kumar

आर अश्विन को लगता है कि भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में अब वापसी नहीं होगी (Image: ANI)

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद टीम इंडिया में कमबैक किया था. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुना गया था. भुवनेश्वर अनुभवी गेंदबाज हैं और IPL के पिछले दो सीजन में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. भुवनेश्वर ने निराश किया और चार मैचों में सिर्फ एक विकेट झटकने में सफल हुए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन को लगता है कि भुवनेश्वर टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं और उनका कमबैक का अध्याय खत्म हो गया है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को लेकर आर अश्विन का बड़ा बयान

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर बात की. वह भुवी के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए और बताया कि अब शायद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाएगी. अश्विन ने कहा, ‘भुवनेश्वर कुमार ने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की है. वह अपनी फॉर्म नहीं दिखा पाए. उनकी IPL की फॉर्म और सीरीज में प्रदर्शन के बीच रात-दिन का फर्क था. मुझे लगता है कि वह अध्याय शायद खत्म हो गया है. यह काफी मुश्किल समय है. वह कैसे वापसी करेंगे?’

विज्ञापन

आर अश्विन ने आगे कहा, ‘प्रदर्शन और अतिरिक्त रनों को अलग रखिए. उनका प्रदर्शन निराशाजनक था. मुझे लगता है कि IPL में वह जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे थे, यहां उन्होंने वैसी गेंदबाजी नहीं की. वह धीरे भाग रहे थे और उनकी गेंदबाजी भी धीमी थी. यह बात बताती है कि वह अपनी सबसे अच्छी ट्रेनिंग फॉर्म में नहीं थे. क्या ऐसी ही स्थिति रहेगी? अगर आप नए खिलाड़ी हैं, तो आपको 10 मौके मिलेंगे लेकिन अगर आप अनुभवी हैं, तो ऐसा नहीं होगा.’

विज्ञापन

कैसा रहा भुवनेश्वर कुमार का कमबैक?

2022 में भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद 2026 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनका कमबैक हुआ. इससे पहले उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिली, लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर पाए. बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. भुवनेश्वर कुमार ने सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर कमबैक किया. खैर, उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में कुल 4 मैच खेले और सिर्फ एक विकेट झटका. भुवी ने 11.25 की इकोनॉमी से 180 रन लुटा दिए. अन्य भारतीय गेंदबाजों के मुकाबले उन्होंने काफी निराश किया. इसी वजह से आर अश्विन समेत कुछ फैंस को लग रहा है कि भुवनेश्वर कुमार T20I टीम से बाहर हो जाएंगे और उनकी वापसी अब मुश्किल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ