जिस प्लॉट पर लगा था 14 साल से अवैध कब्जे का आरोप, वही मिला 'गिफ्ट'! युसूफ पठान के TMC छोड़ते ही पलट गई पूरी बाजी?

यह विवादित प्लॉट वडोदरा के तांदलजा क्षेत्र में स्थित है. यह पठान परिवार के मशहूर सफेद बंगले से बिल्कुल सटा हुआ है. इसी बंगले में युसूफ और उनके छोटे भाई इरफान पठान अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं.

Yusuf Pathan Vadodara land, Yusuf Pathan plot allotment, Gujarat government Yusuf Pathan, Vadodara Municipal Corporation land, Yusuf Pathan encroachment case, Yusuf Pathan Gujarat High Court, Yusuf Pathan land dispute, Tandalja plot Yusuf Pathan, VMC land allotment, Yusuf Pathan BJP TMC

जुलाई 2026 में VMC ने इस पूरे प्लॉट का बाजार मूल्य लगभग 20.5 रुपये करोड़ आंका था. (Image - ANI)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सांसद युसूफ पठान द्वारा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से बगावत करने के महज दो महीने बाद गुजरात सरकार ने उन पर बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने वडोदरा नगर निगम के उस विवादित 978 वर्ग मीटर के प्लॉट को युसूफ पठान को आवंटित करने की मंजूरी दे दी है, जिसे लेकर कभी उन्हें अवैध कब्जे का नोटिस थमाया गया था.

विज्ञापन

भाजपा शासित वडोदरा नगर निगम के भूमि संपदा विभाग ने राज्य सरकार के 13 अगस्त के सरकारी संकल्प के आधार पर इसका प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम की स्थायी समिति के समक्ष मंजूरी के लिए पेश कर दिया है.

विज्ञापन

500 वर्ग मीटर ‘गिफ्ट’, बाकी रियायती दर पर

राज्य सरकार के प्रस्ताव के तहत इस प्लॉट के आवंटन की शर्तों के मुताबिक, कुल 978 वर्ग मीटर में से 500 वर्ग मीटर जमीन युसूफ पठान को आवासीय उपयोग के लिए ‘गिफ्ट’ के रूप में दी जाएगी. बाकी 478 वर्ग मीटर जमीन रक 17 मार्च 2026 को तय किए गए मूल्यांकन की 55 फीसदी रियायती दर पर ट्रांसफर की जाएगी. साथ ही, नगर निगम को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राज्य का राजस्व विभाग VMC को इसके समतुल्य मूल्य की जमीन आवंटित करेगा.

यह विवादित प्लॉट वडोदरा के तांदलजा क्षेत्र में स्थित है. यह पठान परिवार के मशहूर सफेद बंगले से बिल्कुल सटा हुआ है. इसी बंगले में युसूफ और उनके छोटे भाई इरफान पठान अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. जुलाई 2026 में VMC ने इस पूरे प्लॉट का बाजार मूल्य लगभग 20.5 रुपये करोड़ आंका था.

विज्ञापन

14 साल पुराना विवाद

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के नाते सुरक्षा कारणों का हवाला देकर युसूफ पठान ने 2012 में बिना सार्वजनिक नीलामी के 99 साल की लीज पर यह जमीन मांगी थी. VMC ने तब मंजूरी दे दी थी, लेकिन 2014 में गुजरात सरकार के शहरी विकास विभाग ने नीलामी को बाईपास करने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. इसके बावजूद जमीन पर पठान परिवार की फेंसिंग और कब्जा बना रहा.

जून 2024 में जब युसूफ पठान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर बहरामपुर से लोकसभा चुनाव जीता, तो उसके कुछ ही दिन बाद VMC ने उन्हें कथित अतिक्रमण हटाने का कानूनी नोटिस थमा दिया.

विज्ञापन

हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

पठान ने इस नोटिस को गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी. अगस्त 2025 कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए पूछा था कि बिना औपचारिक आवंटन या भुगतान के सार्वजनिक जमीन पर कब्जा कैसे जारी रह सकता है. कोर्ट ने कहा था कि मशहूर हस्तियों को विशेष छूट देने से समाज में गलत संदेश जाता है. सरकार की ओर से 13 अगस्त को आवंटन होने के बाद, 31 अगस्त को युसूफ पठान के वकील ने हाई कोर्ट को सूचित किया कि मामले का अदालत के बाहर समाधान हो गया है, जिसके बाद याचिका वापस ले ली गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ