सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी, 'नक्सल मुक्त भारत' की होगी थीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को केवड़िया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 30 अक्टूबर की शाम को प्रधानमंत्री ‘आनंदमठ’ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Naxal-free India themed Unity Parade, Sardar Patel birth anniversary, PM Modi, Unity Parade on Sardar Patel Jayanti, Unity Parade in gujarat

पहली बार परेड शाम को होगी. (Image - ANI)

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में होने वाली एकता परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई. इस बार गणतंत्र दिवस की तर्ज पर भव्य स्तर पर एकता परेड का आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस बार का ये आयोजन पहले से और व्यापक हो रहा है. नक्सल प्रभावित राज्यों से करीब 7 हजार लोग इस परेड शामिल होंगे. पहली बार परेड शाम को होगी.

विज्ञापन

इस साल की एकता परेड की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई है. रिहर्सल के दौरान परेड के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया. इन झांकियों के जरिए नक्सल मुक्त भारत, वंदे मातरम और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया. इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई.

विज्ञापन

दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को केवड़िया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 30 अक्टूबर की शाम को प्रधानमंत्री ‘आनंदमठ’ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित एकता परेड में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाली यह परेड राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देगी. इस बार नक्सल मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत और वंदे मातरम जैसे विषयों को केंद्र में रखकर परेड को खास रूप दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ