एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी यात्री मारे गए, सिर्फ एक को छोड़कर। एक शख्स की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। इस प्लेन हादसे के बाद, इसी जहाज से दिल्ली-अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले आकाश वत्स नामक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इसी जहाज में सवार था और मुझे सब कुछ ठीक महसूस नहीं हुआ था। अब उन्होंने अपनी पोस्ट और वायरल वीडियो पर एक और सफाई दी है।
आकाश वत्स ने कहा है कि मैंने दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद के लिए ली थी। जहाज को 9:50 बजे उड़ान भरनी थी और इसे 11:30 पर अहमदाबाद पहुंचना था, लेकिन यह दिल्ली से 10:07 बजे उड़ान भरी थी। जब मैं जहाज में बैठा था तो एक यात्री के तौर पर मुझे सब कुछ ठीक नहीं लग रहा था। अब यह एक्सपर्ट ही बता सकते हैं कि वह सही था या नहीं।
‘हर चीज का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकता’
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी राय है, मैंने यह कभी नहीं कहा कि इसी वजह से यह जहाज क्रैश हुआ। टेकऑफ के कुछ देर बाद मैंने नोटिस किया कि फ्लैप बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा था। अब कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने इसका वीडियो क्यों नहीं रिकॉर्ड किया। अब मैं हर चीज को रिकॉर्ड नहीं कर सकता।
आकाश वत्स ने कहा कि मैंने एसी को लेकर वीडियो डाला था कि एसी नहीं चल रहा था, लेकिन कई लोगों ने बताया कि टेकऑफ के लिए यह सामान्य होता है। टेकऑफ के बाद एसी चलना शुरू हुआ, लेकिन ठीक से नहीं चल रहा था। फ्लाइट में और लोग भी थे, सभी को समस्या हुई थी। जब अहमदाबाद में हम लैंड हुए तो कई यात्रियों ने यह कहा था कि प्लेन से ठंडा तो बस का एसी है।
यह भी पढ़ें : कहां होगा विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, परिवार को सौंपा गया पार्थिव शरीर
बता दें कि अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के बाद आकाश वत्स ने कहा था कि मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान में था। मैं दिल्ली से अहमदाबाद आया था। मैंने उस जहाज में कुछ असामान्य चीजें देखीं। एअर इंडिया से शिकायत करने के लिए मैंने वीडियो भी बनाया था।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
10 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
15 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
20 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines