Ahmedabad Plane Crash: डेड बॉडी ले जाने के लिए एंबुलेंस फ्री, परिजनों को शव के साथ दिए जाएंगे ये डाक्यूमेंट्स

एयर इंडिया हादसे के बाद अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में डीएनए जांच पूरी होने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंपेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव लेने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज के बारे में जानकारी दी गई है और मदद के लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना में परिजनों को सौंपे जाएंगे शव (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद अब मृतकों के शव को सौंपा जा रहा है। इसको लेकर अहम् जानकारी दी गई है। जैसे-जैसे डीएनए मिलान की प्रक्रिया पूरी हो रही है, शव सौंपे जा रहे हैं। DNA मिला की प्रक्रिया के बाद मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सिविल प्रशासन द्वारा मृतक के उसी परिजन से संपर्क किया जाएगा, जिसने DNA सैंपल देते वक्त अपना मोबाइल नंबर दिया था। परिजनों से कहा गया हा कि वे केवल अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डेजिग्नेटेड नंबर से अधिकृत व्यक्ति द्वारा किए गए फोन कॉल पर ही ध्यान दें। इस कॉल में ही पार्थिव शरीर लेने के लिए आने की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल द्वारा जारी किए गए अधिकृत नंबर, जिनका उपयोग परिजनों से संपर्क करने के लिए किया जा रहा है। वो ये हैं 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875।

पार्थिव शरीर लेने कौन आ सकता है?

प्रशासन की तरफ से कहा गया कि जहां तक संभव हो, जिसने डीएनए सैंपल दिया है, वह व्यक्तिगत रूप से आए तो सबसे ठीक है। यदि वे आने में असमर्थ हैं तो मृतक का कोई दूसरा निकट का परिजन आ सकता है। किसी दूसरे परिजन के आने पर अपना आधार कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य कोई फोटो पहचान पत्र (ओरिजिनल) साथ रखना होगा। मृतक का पहचान पत्र,  मृतक का आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्य (ओरिजिनल या प्रतिलिपि) भी साथ लेकर आना होगा।


यह भी कहा गया है कि यदि मृतक का पार्थिव शरीर लेने के लिए निकटतम व्यक्ति स्वयं नहीं आ सकता और अन्य किसी को भेजता है तो वह साथ में अथॉरिटी लैटर भेजे।

विज्ञापन

हॉस्पिटल द्वारा दिए जाने वाले दस्तावेज

हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर के साथ मृतक के परिजन को पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी कार्यवाही के लिए आवश्यक अन्य सभी दस्तावेज एक फाइल में तैयार कर सौंपे जाएंगे। यदि मृतक की पहचान या संबंध का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है तो सिविल हॉस्पिटल से फोन आने के बाद अपने क्षेत्र के तहसीलदार, कलेक्टर या प्रांत अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।

विज्ञापन

पार्थिव शरीर के लिए एंबुलेंस फ्री

प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि अगर परिजन पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से अपने निवास स्थान पर ले जाना चाहते हैं, उनके लिए सिविल हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा घर तक शव पहुंचाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। अन्य राज्य या देश में हवाई मार्ग से ले जाने के लिए फ्लाइट के समय को लेकर पहले से ही जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया में एअर इंडिया द्वारा पूरी मदद की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

विज्ञापन

अभी तक सौंपी गई एकमात्र बॉडी

बता दें कि शनिवार को एकमात्र बॉडी परिजन को दी गयी है। DNA मिलान के बाद बॉडी पुलिस सिक्युरिटी में घर भेजा जाएगा। अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि अस्पताल के चक्कर ना लगाएं, जरूरत पड़ने पर अस्पताल की तरफ से फोन किया जाएगा। अभी तक सिर्फ 9 डेड बॉडी का DNA सैंपल मैच हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ