अहमदाबाद नगरपालिका का वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बड़ा फैसला, इन जगहों पर लगेंगी वेस्ट कन्वर्टर मशीनें

Ahmedabad Municipality Waste Management: अहमदाबाद के अलग-अलग वार्ड सेक्टर के सार्वजनिक जगाहों से निकलने वाले कचरे को संसाधित करने और उर्वरक बनाने के लिए ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर मशीन लगाए जाएंगे।

Ahmedabad Municipality Waste Management
विज्ञापन

Ahmedabad Municipality Waste Management: गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई अहम कदम उठाएं हैं और लगातार अपना काम कर रही है। राज्य सरकार के साथ नगरपालिका प्रणाली भी प्रदेश के विकास में पूरा साथ दे रही है। दरअसल, नगरपालिका प्रणाली ने फैसला किया है कि अहमदाबाद के अलग-अलग वार्ड सेक्टर के सार्वजनिक जगाहों जैसे सब्जी मार्केट, उद्यानों और सामुदायिक हॉलों से निकलने वाले कचरे को संसाधित करने और उर्वरक बनाने के लिए ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर मशीन लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

लगेगी ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर मशीन

नगरपालिका प्रणाली ने ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर मशीन लगाने के लिए दो एजेंसियों से बात कर रही है। फिलहाल नगरपालिका इन एजेंसियों से बायोगैस प्लान्ट स्थापित करने की जगह को लेकर बात कर रही है। नगर निगम व्यवस्था एजेंसी को ये सारा कचरा 5.50 रुपये प्रति किलोग्राम देगी। ग्रीन क्लीन सोसायटी लीग प्रतियोगिता के तहत अहमदाबाद की 6 हजार से अधिक सोसायटियों ने नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराया है।

स्वास्थ्य समिति में मंजूर हुए प्रस्ताव

स्वास्थ्य समिति में मंजूर हुए प्रस्ताव के अनुसार शहर के अलग-अलग 27 स्थानों पर जहां अधिक मात्रा में हरा कचरा पाया जाता है, वहां जैविक कचरा परिवर्तक मशीनें लगाने और उन्हें मौके पर ही संसाधित करने के लिए कई एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। वहीं ‘मे वरदायि इंटरप्राइजेज’ नाम की दो एजेंसियों को ट्रांसफर स्टेशन पर गीले कचरे को अलग करने और जैविक कचरे को अलग करने के लिए बीओडी मॉडल मशीन के साथ बायो डिग्रेडेबल कचरे से जैविक उर्वरक बनाने की अनुमति दी गई है। इसे 3 साल के लिए स्थापित किया जाएगा। वार्ड क्षेत्रों में स्थित रेजिडेशियल सोसाइटियों और कमर्शियल कैम्पस समेत कई यूनिट्स में जैविक अपशिष्ट कनवर्टर मशीनें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ