अहमदाबाद में नाबालिग से छेड़छाड़ और 'जय श्री राम' बोलने का दबाव, भीड़ से पुलिस ने बचाया आरोपी

गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर है. कागड़ापीठ और दानिलीमडा इलाके में नशे में धुत्त युवक ने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की, फिर उसे और उसके भाई को जबरन धार्मिक नारा लगाने के लिए मजबूर किया. गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा, पुलिस ने उसे बचाया

ahmadabad news
विज्ञापन

अहमदाबाद के कागड़ापीठ इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे में धुत व्यक्ति ने एक मुस्लिम परिवार को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी पर जमकर हमला कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए. घटना कुछ यूं हुई कि अहमदाबाद के गोमतीपुर का एक परिवार दानिलीमडा में शादी समारोह से लौट रहा था तभी कागड़ापीठ इलाके के मॉल के पास नशे में धुत आरोपी राज दीपकभाई ने नाबालिग लड़की के वस्त्र खींचे और उसे व उसके भाई को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर करने लगा.

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बचाया

परिवार डरकर आगे बढ़ गया, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया. लड़की के भाई ने परिचितों को फोन किया, जिसके बाद आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की खूब पिटाई की. मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बचाकर दानिलीमडा पुलिस थाने पहुंचाया और सुरक्षित किया.
थाने पहुंचते ही भीड़ ने वहां हंगामा मचा दिया. भीड़ ने आरोपी को पीटने की कोशिश की और ईंट-पत्थर भी फेंके. इस दौरान आरोपी राजदीपकभाई समंता और एक होमगार्ड जवान घायल हो गए. सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

अब तक 4 गिरफ्तार, 7 नामजद व 75 अज्ञात पर FIR

कागड़ापीठ पुलिस ने आरोपी राजदीपकभाई समंता के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दानिलीमडा थाने में भीड़ के हमले को लेकर हत्या का प्रयास और दंगा भड़काने के आरोप में 7 नामजद और 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें साहिल सईद सब्बीर हुसैन शेख, रियाज चावड़ा, गुलाम कासिम और फिरोज सत्तारभाई शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ