Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और सुसराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी बड़ी उम्र की महिला से कर दी गई। उम्र को लेकर धोखाधड़ी की गई है। पत्नी की उम्र 40 साल से ज्यादा है, लेकिन उसकी शादी 32 साल की बताकर कर दी गई। पत्नी मां नहीं बन पा रही थी। जिसको लेकर वह शख्स डॉक्टर के पास गया था। बीते एक साल से वह पत्नी के प्रेग्नेंट न होने की वजह जानना चाह रहा था। लेकिन अब सच उसके सामने आया है। यह शख्स सरखेज इलाके का रहने वाला है। जो एक साल से पिता बनने की कोशिश कर रहा था। 34 साल का व्यक्ति पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास गया था। यहां डॉक्टर ने बताया कि पत्नी की उम्र 32 नहीं, 40 साल से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें:बाथरूम में नहा रही थी बहन, भाई ने बनाया Video; फिर दोस्तों संग मिलकर लूटी अस्मत
सोनोग्राफी रिपोर्ट के मुताबिक इस उम्र में महिला नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती है। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब इस शख्स ने अपनी पत्नी, रिश्तेदारों और उसके पिता समेत 8 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने झूठ बोलकर उसकी शादी करवाई। उसका विश्वास जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाए गए। वह अपनी पत्नी से पहली बार मई 2023 में मिला था। महिला मूल रूप से पालनपुर के एक गांव की रहने वाली है। घरवालों ने उसे जो बायोडाटा दिखाया, उसमें महिला की जन्मतिथि 18 मई 1991 दिखाई गई थी।
18 महीने छोटी बताई गई थी महिला
महिला उससे लगभग 18 महीने छोटी बताई गई थी। इसके बाद दोनों की शादी 19 जून 2023 को हुई। शादी के बाद उसने कई बार पत्नी से बर्थ सर्टिफिकेट मांगा था। लेकिन वह हर बार बहाना बनाकर टालमटोल करती रही। शादी से पहले जब उसने बर्थ सर्टिफिकेट मांगा था, तब भी ससुराल वालों ने नहीं दिया। लेकिन जब उसने शादी से इनकार करने की बात कही तो उन लोगों ने फर्जी पासपोर्ट की कॉपी थमा दी थी। इसी डेट से शादी को रजिस्टर्ड करवाया गया था। जहापुरा के डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार पत्नी की उम्र अधिक निकली है। वहीं, पालड़ी की एक महिला डॉक्टर ने भी चेकअप किया है। जिनकी सोनोग्राफी रिपोर्ट के अनुसार उसकी उम्र 40-42 वर्ष है।
यह भी पढ़ें:सो रही थी पत्नी, आग लगाकर कुंडी बंद कर भाग गया पति; सामने आई ये चौंकाने वाली वजह
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
5 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
7 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
9 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
9 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines